रविवार, 7 जून 2020

आलिया ने बॉलीवुड में ट्रेंड की शुरुआत की

मुंबई। हॉलीवुड के डेनियल रेडक्लिफ और एडी रेडमेने जैसे सितारों द्वारा जेके रोलिंग की लोकप्रिय हैरी पॉटर पुस्तक श्रंखला के एक अध्याय को पढऩे के बाद अभिनेत्री आलिया भट्ट ने बॉलीवुड में इस ट्रेंड की शुरुआत की है। उन्होंने इस सीरीज के पहले भाग हैरी पॉटर एंड द फिलॉसफर्स स्टोन के पहले अध्याय हैरी पॉटर एट होम को पढ़ लिया है। आलिया ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह हैरी पॉटर के साहसिक कारनामों को पढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं।
उन्होंने इस पोस्ट को कैप्शन दिया, जादू हमारे चारों ओर है, हमें बस इसे महसूस करना है .. या इसे पढऩा है!! जल्द ही आ रहा है। इसके बाद आलिया ने किताब के आठवें हिस्से से कुछ पंक्तियों को पढ़ते हुए खुद का एक वीडियो भी साझा किया।
हॉलीवुड और बॉलीवुड सितारों द्वारा हैरी पॉटर का अचानक प्रचार इस वक्त इसलिए मेल खाता है, क्योंकि हाल ही में रोलिंग ने द इकाबॉग नामक एक नई पुस्तक की घोषणा कर प्रशंसकों को खुश कर दिया है, जिसे वे अपनी वेबसाइट पर मुफ्त में प्रकाशित जा रही हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, रोलिंग ने कहा है कि वह इस अजीब, अनिश्चित समय के दौरान बच्चों का आनंद देने के लिए सप्ताह के दिनों में किताब के अध्याय ऑनलाइन जारी करेंगी। लेखक ने मंगलवार को पहले दो अध्याय जारी किए हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, द इकाबॉग रोलिंग की पहले बच्चों की कहानी है, जो हैरी पॉटर से जुड़ी नहीं है। उसने एक दशक पहले अपने बच्चों के लिए इसे लिखा था और अब इसे ला रही हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...