शुक्रवार, 12 जून 2020

81 वर्षिय बुजुर्ग, 22 साल के युवा से विवाह

रोम। प्यार की कोई उम्र, कोई सीमा नहीं होती। प्यार तो प्यार होता है। इसका जीता-जागता उदाहरण दुनिया ने देखा जब 2017 में केंट के रामसगाते में रहने वाले 81 साल के फिलिप क्लेमेंट्स ने तब 22 साल के फ़्लोरिन मरीन को अपना जीवनसाथी बनाने का फैसला किया था। उम्र में इतने फासले के बावजूद इस कपल ने 2017 में शादी कर ली। अब जब फिलिपि की मौत हो गई है, तो उसके वसीयत के कारण फ़्लोरिन फिर चर्चा में है। 81 की उम्र में दुनिया छोड़ने वाले फिलिप अपने जवान पति से इतना प्यार करते थे कि अपनी पूरी संपत्ति उसी के नाम कर दी। अब इस वसीयत ने नया विवाद शुरू कर दिया है….।


फिलिप के रिश्तेदारों ने उसकी मौत के बाद संपत्ति पर अपना हक़  जताया है। हालांकि, फिलिप ने सबकुछ अपने पति फ़्लोरिन के नाम कर दिया है। इस कपल ने 2017 में शादी की थी। अपने पति से 54 साल छोटे फ़्लोरिन को अब सारी जायदाद की देखभाल करनी है। फिलिप के वसीयत के बाद हड़कंप ही मच गया। उसके रिश्तेदारों ने फ़्लोरिन को गोल्ड डिगर तक कहना शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि 27 साल के इस मॉडल ने दौलत के लालच में ही फिलिप से शादी की थी। फिलिप की मौत के बाद अब 27 साल के फ़्लोरिन, जो रोमानिया में एक मॉडल भी है, उसकी जायदाद के वारिस बन गए हैं। इस बात ने नया विवाद शुरू कर दिया है। उम्र में 54 साल का फासला होने के बाद भी दोनों के बीच इतना गहरा प्यार हो गया था कि फिलिप ने 2017 में फ़्लोरिन से शादी ही कर ली थी। अपनी शादी के दिन दोनों बेहद खुश थे। जब फिलिप की वसीयत खुली तो पता चला कि उसने अपनी 1 करोड़ 44 लाख की प्रॉपर्टी और एक फ़्लैट अपने विधवा पति फ़्लोरिन के नाम कर दी है। अपने भाइयों के लिए उसने दो फैमिली फोटोज छोड़ी थी। फ़्लोरिन को 1 करोड़ 44 लाख के अलावा लाइफ इंश्योरेंस के पैसे, एक 96 लाख रूपये का घर और हर महीने फ़्लोरिन के पेंशन के 1 लाख 92 हजार रुपए मिलेंगे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...