शनिवार, 27 जून 2020

15685 लोगों की मौत, 508253 संक्रमित

नई दिल्ली। देश भर में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 5,08,953 पर पहुंच गई है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में 18,552 मामले बढ़े वहीं 384 लोगों की मौत हुई। बीते 24 घंटे में 10,244 लोग ठीक हुए हैं। ICMR के अनुसार देश भर में अब तक 79,96,707 लोगों की जांच हो चुकी है। बीते 24 घंटे में 2,20,479 सैंपल्स की जांच हुई।स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में फिलहाल 1,97,387 एक्टिव केस, 2,95,880 लोग डिस्चार्ज और 15,685 लोगों की मौत हो गई है। भारत में कुल जांच किये गये सैंपल्स में से अब तक 5,08,953 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। ऐसे में देश में पॉजिटिविटी रेट 8.41 फीसदी है. वहीं एक्टिव केस और डिस्चार्ज्ड लोगों की संख्या में 98,493 मामलों का अंतर है। मंत्रालय द्वारा जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार अंडमान निकाबोर द्वीप में 72, आंध्र प्रदेश में 11,489, अरुणाचल प्रदेश में 172, असम में 6607, बिहार में 8716, चंडीगढ़ में 425, छत्तीसगढ़ में 2545, दादरा नगर हवेली और दमन दीव में 163, दिल्ली में 77,240, गोवा में 1,039, गुजरात में 30,095, हरियाणा में 12,884, हिमाचल प्रदेश में 864, जम्मू-कश्मीर में 6,762, झारखंड में 2290. कर्नाटक में 11,005, केरल में 3876, लद्दाख में 946, मध्य प्रदेश में 12,798, महाराष्ट्र में 1,52,765, मणिपुर में 1075, मेघालय में 47, मिजोरम में 145, नागालैंड में 371, ओडिशा में 6,180, पुड्डुचेरी में 502, पंजाब में 4957, राजस्थान में 16660, तेलंगाना में 12,349, तमिलनाडु में 74,622, सिक्किम में 86, त्रिपुरा में 1325, उत्तराखंड में 2725, उत्तर प्रदेश में 20,943 और पश्चिम बंगाल में 16,190 मामले पुष्ट पाए गए हैं। वहीं शनिवार के आंकड़ों में 8023 मामले राज्यों को रिअसाइन किए गए हैं। आंकड़ों के अनुसार अंडमान निकाबोर द्वीप में 29, आंध्र प्रदेश में 6145, अरुणाचल प्रदेश में 129, असम में 2339, बिहार में1896, चंडीगढ़ में 84 , छत्तीसगढ़ में 618 , दादरा नगर हवेली और दमन दीव में 122, दिल्ली में 27,657, गोवा में 667, गुजरात में 6294, हरियाणा में 4657, हिमाचल प्रदेश में 353, जम्मू-कश्मीर में 2591, झारखंड में 635. कर्नाटक में 3909, केरल में 1846, लद्दाख में 587, मध्य प्रदेश में 2448, महाराष्ट्र में 65, 844, मणिपुर में 682, मेघालय में 4, मिजोरम में 115, नागालैंड में 209, ओडिशा में 1741, पुड्डुचेरी में 306, पंजाब में 1634, राजस्थान में 3218, तेलंगाना में 7346, तमिलनाडु में 32808, सिक्किम में 47, त्रिपुरा में 269, उत्तराखंड में 866, उत्तर प्रदेश में 6730 और पश्चिम बंगाल में 5039 मामले एक्टिव हैं। मंत्रालय के अनुसार अंडमान निकाबोर द्वीप में 0, आंध्र प्रदेश में 148, अरुणाचल प्रदेश में 1, असम में 9, बिहार में 58, चंडीगढ़ में 6 , छत्तीसगढ़ में 13 , दादरा नगर हवेली और दमन दीव में 0, दिल्ली में 2492, गोवा में 2, गुजरात में 1771, हरियाणा में 211, हिमाचल प्रदेश में 9, जम्मू-कश्मीर में 91, झारखंड में 12, कर्नाटक में 180, केरल में 22, लद्दाख में 1, मध्य प्रदेश में 546, महाराष्ट्र में 7106, मणिपुर में 0, मेघालय में 1, मिजोरम में 0, नागालैंड में 0, ओडिशा में 417, पुड्डुचेरी में 9, पंजाब में 122, राजस्थान में 1380, तेलंगाना में 237, तमिलनाडु में 957, सिक्किम में 0, त्रिपुरा में 1 , उत्तराखंड में 37, उत्तर प्रदेश में 630 और पश्चिम बंगाल में 616 लोगों की मौत हो चुकी है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...