शुक्रवार, 22 मई 2020

योगी ने स्वयं सहायता समूह की प्रशंसा की

संतकबीरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को एनआईसी संतकबीरनगर के कक्ष में उपस्थित स्वंय सहायता समूह की महिलाओ को सम्बोधित किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सम्बोधन में स्वंय सहायता समूह के महिलाओ के सराहनीय कार्यो की प्रशंसा करते हुए कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना में जिस तरह महिलाओ ने अपना योगदान दिया है वह अत्यन्त ही सराहनीय है। जीविका चलाने के लिए महिलाओ ने आत्मनिर्भर होते हुए माॅस्क, सेनेटाइजर सहित अन्य सामग्रियो का जो स्वतः बनाने का कार्य किया है। यह लोगो के उपयोग में तेजी से बढ़ा है। इसके लिए सभी महिलाओ को धन्यवाद ज्ञापित किये। उन्होने कहा कि आगे भी स्वंय सहायता समूह की महिलाए तैयार रहे। क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाॅकडाउन-4 से पूर्व सम्बोधन में स्वदेशी सामग्रियो के उपयोग की बात हो रखा है जिसमें महिलाओ की भूमिका अहम होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद के 147 स्वंय सहायता समूह को 15 हजार की दर से 22 लाख 5 हजार धनराशि अवमुक्त किया है। महिलाओ ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया है। वीडियो कांन्फ्रेसिंग में 10 स्वंय सहायता समूह की महिलाए उपस्थित रही।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...