मंगलवार, 12 मई 2020

यमुना में नहाने गए छह युवक डूबे

बागपत। बदरखा गांव के पास यमुना नदी में नहाने गए छह युवक डूब गए। चार को सकुशल बचा लिया गया जबकि एक की मौत हो गई। एक डूबे युवक की तलाश जारी है।थाना दोघट क्षेत्र के बामनौली गांव से पुष्पेंद्र, सनोज, सुखसोहन, रोहित, बॉबी उर्फ बंटी व रोहित उर्फ तूफान बदरखा गांव में सार्वजनिक शौचालय के निर्माण में मजदूरी करने आए हुए थे। सोमवार दोपहर लगभग तीन बजे सभी युवक यमुना नदी में नहाने के लिए बदरखा गांव के सामने स्थित मंदिर वाले घाट पर पहुंच गए। नहाते समय सभी डूब गए। उन्हें डूबते देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो वहां पर मौजूद ग्रामीणों ने पुष्पेंद्र, सनोज, रोहित व सुखसोहन को सकुशल बाहर निकाल लिया लेकिन 19 वर्षीय रोहित उर्फ तूफान पुत्र गजे सिंह तथा 22 वर्षीय बॉबी उर्फ बंटी पुत्र धर्मेंद्र का कोई पता नहीं चला।शाम चार बजे बदरखा गांव में शिव मंदिर से बचाव का एलान होने के बाद काफी लोग यमुना किनारे पहुंच गए। एसडीएम दुर्गेश मिश्र, सीओ आलोक सिंह, नायब तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार भी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। सीओ ने बताया कि छह युवक नहाते समय यमुना नदी में डूब गए थे। चार को बचा लिया गया। बॉबी उर्फ बंटी का शव ग्रामीणों ने नदी से ढूंढ निकाला। रोहित उर्फ तूफान की तलाश जारी है।छह युवकों के डूबने की जानकारी जैसे ही बामनौली गांव पहुंची तो कोहराम मच गया। युवकों के स्वजन बदरखा पहुंच गए। किसी ने इस बीच पुलिस को सूचना दे दी जिसके बाद मौके से पुलिस गोताखोरों के साथ पहुंचकर सर्च अभियान शूरू कर दिया। अभी एक युवक का पता नहीं चल पाया है तलाश जारी है।


 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...