रविवार, 10 मई 2020

स्कॉटलैंडः 28 मई तक लॉकडाउन बढ़ाया

एडिनबरा/ वॉशिंगटन डीसी। दुनिया में संक्रमितों की संख्या 41 लाख से ज्यादा हो गई है। 2 लाख 80 हजार 431 की मौत हुई है। इसी दौरान 14 लाख 41 लाख हजार 429 स्वस्थ भी हुए।ब्रिटेन में अब धीरे-धीरे लॉकडाउन में ढील दी जा रही है। प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने अब ‘स्टे होम’ की जगह ‘स्टे अलर्ट’नारे का इस्तेमाल करने को कहा है। हालांकि, स्कॉटलैंड इसके लिए बिल्कुल तैयार नहीं हैं। स्कॉटलैंड में 28 मई तक लॉकडाउन और बढ़ाया गया है।


अमेरिकाः 25 हजार नए मामले
शनिवार को यहां 25 हजार नए मामले सामने आए। देश में कुल मामले अब 13 लाख 9 हजार 550 हो गए हैं। करीब 79 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार को 1615 लोगों ने दम तोड़ा। व्हाइट हाउस से जुड़े तीन बड़े अधिकारियों को क्वारैंटाइन में भेज दिया गया है। पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने हालात से निपटने में अपनाई गई रणनीति पर ट्रम्प प्रशासन की आलोचना की है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...