शनिवार, 2 मई 2020

शामली में एक भी संक्रमित नहींः डीएम

साजिद खान / फरमान अली 


शामली। जिलाधिकारी शामली जसजीत कौर ने बताया कि जनपद में अब तक18 केस कोरोना पॉजिटिव के थे।उन्होंने बताया कि अब जनपद में एक भी कोरोना पॉजिटिव केस नही रहा है सभी व्यक्ति निगेटिव हो चुके हैं।उन्होंने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि जनपद शामली में पहला केस 24 मार्च को मिला था जो कि दुबई से यात्रा करके लौटा था और 10 दिन बाद उसमें  कोरोना संक्रमण मिला था। जिसके बाद उसका प्रथम सीएचसी शामली में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में उपचार किया गया था। उपचार के बाद स्वस्थ होने पर उसको उसके घर भेजा गया था। उन्होंने बताया कि उसके बाद 02 अप्रैल से लगातार कई केस आये जिसमें 02केस बांग्लादेश,01केस असम,08 केस त्रिपुरा ,और 03 केस बागपत तथा 03 केस तैमूरसा में लगातार मिले।उन्होंने यह भी बताया कि जनपद शामली में आखरी कोरोना पॉजिटिव केस 17 अप्रैल 2020 को मिला था।जिसके बाद इन सभी का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झिंझाना में बनाए गए (कोविड-19) हॉस्पिटल में डॉक्टरों की निगरानी में उपचार कराया गया।उन्होंने बताया कि उपरोक्त मरीजों की डॉक्टर द्वारा निरंतर मॉनिटरिंग की गई जिसके परिणाम स्वरूप सभी स्वस्थ हो गए। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान में एक केस कोरोना पॉजिटिव रह गया था।उसकी दूसरी रिपोर्ट भी नेगेटिव प्राप्त हुई है।उन्होंने बताया कि अब जनपद में एक भी कोरोना पॉजिटिव नहीं रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि कुल 18 केस में से 14 तबलीग से संबंधित एवं 4 केस नॉन तबलीग के थे।सभी केस पूर्णता ठीक हो गए।उन्होंने बताया कि अब इनको 28 दिन के लिए इंस्टीट्यूशनल मेडिकल सुविधा में रखा जाएगा।जिलाधिकारी ने समस्त  अधिकारियों तहसील कर्मियों स्वास्थ्य कर्मियों एवं नगर पालिका के कर्मियों की निरंतर मेहनत के परिणाम स्वरूप सभी व्यक्ति ठीक हुए उसके लिए सभी कोरोनायोद्धाओं को बधाई दी। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने यह भी जानकारी दी कि 50 से 60 सैंपल रेंडम लिए जा रहे हैं। इसके अलावा सहारनपुर एवं मेरठ जनपद से लगे गांव एवं जो लोग पिछले कुछ दिनों से आकर अपने घरों में रह रहे हैं उनकी भी रेंडम सेंपलिंग की जाएगी।ताकि आगे भी इस बीमारी के संक्रमण से बचा जा सके।उन्होंने यह भी बताया कि जनपद शामली रेड जॉन से (ऑरेंज) श्रेणी में आ गया है,इसलिए जो सेवाएं पूर्व की भांति चल रही है वह ऐसे ही चलेगी।उसमें किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। किराना की दुकान है सुबह 6:30 से 9:30 तक ही खुलेगी दवाई की दुकानें 24 घण्टे खुलेगी।इसके अतिरिक्त उन्होंने यह भी बताया कि औद्योगिक फैक्ट्रियों द्वारा पूर्ण रूप से पालन करने का प्रमाण पत्र दिया है। जिसके दृष्टिगत उनको फैक्ट्री चलाने की अनुमति दी गई है।इसके अलावा जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया है,कि 3 मई के पश्चात प्रदेश सरकार द्वारा जो भी निर्देश दिए जाएंगे उसके अनुसार ही आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...