सोमवार, 4 मई 2020

प्रतिबंध तोड़ने पर 1200 रिपोर्ट दर्ज

न्यूजीलैंड: प्रतिबंध तोड़ने की 1200 रिपोर्ट मिलीं


ऑकलैंड। न्यूजीलैंड में पिछले हफ्ते देश में लॉकडाउन लेवल 3 लगाया गया। इसके बाद से न्यूजीलैंड पुलिस को बड़े पैमाने पर लोगों के प्रतिबंध तोड़ने की रिपोर्ट मिली है। पुलिस के मुताबिक, अब तक 1200 से ज्यादा रिपोर्ट मिले हैं। इनमें से 1 से 2 मई के बीच केवल 685 रिपोर्ट मिली। 112 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न के मुताबिक, चार लाख से ज्यादा लोग काम पर लौट सकते हैं। न्यूजीलैंड के शहर क्राइस्टचर्च में बीच पर सर्फिंग के लिए जाते लोग। यहां पिछले हफ्ते लॉकडाउन प्रतिबंधों में ढील दी गई।


अमेरिका में एक दिन में 28 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए। इसके साथ ही यहां संक्रमितों की संख्या 11 लाख 74 हजार 202 हो गई है। देश के अलबामा और आइडाहो समेत कई राज्यों ने प्रतिबंधों में ढील देने शुरू कर दिए हैं।टेक्सास में राज्य के 2 लाख 90 हजार लोगों से स्टे-ऐट-होम ऑर्डर हटा लिया गया है। देश में अब तक 68 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। कैलिफोर्निया में स्टे-ऐट-होम ऑर्डर के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे करीब 30 लोगों को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने अमेरिकियों से एक होने का आग्रह किया। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने शनिवार एक वीडियो में कहा कि अभी देश और दुनिया देश के लिए एक चुनौतीपूर्ण और महत्वपूर्ण समय है। उन्होंने सभी को एक-दूसरे के प्रति सहानुभूति दिखाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा- हमने कई बार ऐसे संकट का सामना किया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...