मंगलवार, 5 मई 2020

प्राइवेट पार्ट को काट शिवलिंग पर चढ़ाया

ग्वालियर। एमपी के ग्वालियर सेंट्रल जेल में बंद एक कैदी ने अपना प्राइवेट पार्ट काटकर शिवलिंग पर चढ़ा दिया। घटना की जानकारी मिलते ही सेंट्रल जेल में हड़कंप मच गया। जेल स्टॉफ उसे लेकर जयारोग्य अस्पताल भागे और ट्रॉमा सेंटर में उसे भर्ती कराया गया है। अभी कैदी की हालत स्थिर बनी है। कैदी एमपी के भिंड जिले का रहने वाला है। कैदी ने इस हरकत के बाद कहा कि उसे सपने में भगवान भोलेनाथ ने दर्शन देकर ऐसा करने के लिए कहा था। ऐसा करने के बाद वह गंभीर रूप से लहूलुहान था। साथ ही जेल की सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहे हैं।


जेलर प्रभात कुमार शर्मा के मुताबिक हत्या के मामले में सजा काट रहा कैदी विष्णु सिंह राजावत सुबह रोज की तरह जेल में बने शिव मंदिर में पूजा करने गया था। इसी दौरान उसने सुबह 6 बजे अपना प्राइवेट पार्ट काटकर शिव जी पर चढ़ा दिया। घटना की जानकारी लगते ही जेल स्टाफ ने जेएएच के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है।


घायल कैदी विष्णु ने कहा कि रात को उसके सपने में भगवान भोलेनाथ आए थे, उन्होंने मुझे ऐसा करने का आदेश दिया और मैंने आज मंदिर में अपना प्राइवेट पार्ट उन्हें भेंट कर दिया। उसने बताया कि उसने मंदिर में रखी चम्मच का धारदार हथियार (कट्टन) बनाया और अपना प्राइवेट पार्ट काट दिया। विष्णु भिंड जिले का रहने वाला है, उसने ऊमरी थाने में घुसकर पुलिस वालों की हत्या की थी। विष्णु हत्या सहित अन्य मामलों में कुल 63 साल की सजा भुगत रहा है और वो दो साल से सेंट्रल जेल में बंद है। डॉक्टर विष्णु की हालात पर नजर रखे हुए हैं। कैदी की इस हरकत ने जेल महकमे में खलबली मचा दी है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

मैच: केकेआर ने आरसीबी को 1 रन से हराया

मैच: केकेआर ने आरसीबी को 1 रन से हराया  मिनाक्षी लोढी कोलकाता। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के मैच नंबर-36 में कोलकाता नाइट राइडर्स (के...