शुक्रवार, 29 मई 2020

पूर्व चेयरमैन ने 'विधायकी' का ऐलान किया

बॉर्डर थाने में मुकदमा दर्ज होने के बाद मनोज धामा ने दिखाए बगावती तेवर

मनोज धामा हर हाल में लगे 2022 का चुनाव

लेकिन बड़ा सवाल है किस पार्टी से लड़ेंगे मनोज धामा विधायकी  क्या सपा या बसपा का कर सकते हैं रुख

सचिन विशौरिया

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में भाजपा नेता व पूर्व भाजपा चेयरमैन मनोज धामा के ऊपर लगातार हुए कई मुकदमों से उनके दिल को खासा आघात पहुंचा है। जिसको लेकर लोनी नगर पालिका चेयरमैन ने सोशल मीडिया पर अपने साथियों के माध्यम से यह प्रचार करना शुरू कर दिया है कि 2022 में वह हर हाल विधायक का चुनाव लड़ेंगे। अब ऐसे में बड़ा सवाल खड़ा होता है कि क्यों पार्टी के खिलाफ लड़ने का यह विचार उनके मन में आया। क्योंकि लोनी विधानसभा एक गुर्जर बहुल क्षेत्र माना जाता है। जहां से भारतीय जनता पार्टी ने लगातार गुर्जर प्रत्याशी को ही टिकट दिया है। लेकिन ऐसे में एक जाट प्रत्याशी होने के बाद पार्टी के खिलाफ किन्ही हालातों में चुनाव लड़ने की घोषणा मनोज धामा की दूसरी पार्टी में जाने की मनोदशा को दर्शाती है। ऐसे में क्या मनोज धामा सपा या बसपा से भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। क्योंकि जिस प्रकार से लोनी की राजनीति में इस समय चूहे बिल्ली का खेल चल रहा है। उसमें विधायकी चुनाव से पहले ही हर हाल में 2022 में विधायक का चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है तो क्या ऐसा माना जाए कि मनोज धामा सपा या बसपा से 2022 का चुनाव लड़ेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...