रविवार, 3 मई 2020

ओडिशा में नियंत्रण के बाहर संक्रमण

भुवनेश्वर। लॉकडाउन एवं रेड जोन घोषित होने के बाद ओडिशा के जाजपुर जिले में कोरोना संक्रमण का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में लगातार संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। शनिवार को भी यहां आठ नए कोरोना पॉजिटिव की पहचान हुई है। इसके साथ ही जाजपुर में संक्रमित मरीजों की संख्या 48 और प्रदेश में यह संख्या बढ़कर 159 हो गई है।


स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को पाए गए कोरोना संक्रमित मरीजों में से छह पुरुष और दो महिलाएं हैं। सभी का जुड़ाव बंगाल से है। इन सभी में पहले से कोरोना के लक्षण नहीं थे, मगर इन्हें क्वारंटाइन में रखा गया था। प्रदेश में अबतक पाए गए कुल कोरोना संक्रमित मरीजों में से 56 लोग स्वस्थ हुए हैं, जबकि एक की मौत हो चुकी है। शेष 100 सक्रिय संक्रमित मरीजों का विभिन्न कोविड अस्पतालों में इलाज जारी है। अबतक प्रदेश में 36593 लोगों के सैंपल की जांच की गई है।


प्रवासी ओडिया के लिए ऑपरेशन शुभयात्रा शुरू


प्रवासी ओडिया की वापसी के लिए ओडिशा सरकार ने ऑपरेशन शुभयात्रा शुरू की है। आईटी सचिव मनोज मिश्र ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केरल से ट्रेन के जरिए 23 जिलों के 1150 लोग आ रहे हैं। इनमें से कंधमाल जिले के 382, केंद्रपाड़ा के 283 एवं गंजाम जिले के 130 लोग शामिल हैं। सभी 1150 लोगों ने राज्य सरकार के पोर्टल पर पंजीकरण कराया है। सभी प्रवासी बरहमपुर के पास जगन्नाथपुर, खुर्दारोड स्टेशन पर उतरेंगे। इससे इतर दक्षिणांचल जिले के लोग जगन्नाथपुर व शेष खुर्दारोड में उतरेंगे। यहां से उन्हें उनके गृह जिले ले जाया जाएगा, जहां उन्हें क्वारंटाइन किया जाएगा।


ओडिशा में दो नए COVID19 सकारात्मक मामले सामने आए हैं। राज्य में कुल सकारात्मक मामले 159 हैं, जिनमें 102 सक्रिय मामले, 56 इलाज / बरामद और 1 मौत: स्वास्थ्य विभाग, ओडिशा शामिल हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...