शुक्रवार, 22 मई 2020

न्याय का देवता 'शनि', जयंती विशेष

 शनि को एक क्रूर ग्रह माना जाता है और कहा जता है कि वो अशुभ फल भी देते हैं, लेकिन ये भी माना जाता है कि असल जिंदगी में ऐसा नहीं है क्योंकि शनि न्याय करने वाले देवता हैं और वो कर्म के हिसाब से कर्मफल देने वाले दाता हैं। वे बुरे कर्म करने वाले लोगों को बुरी सजा और अच्छे कर्म करने वाले को अच्छा परिणाम देते हैं। शनि जयंती (Shani jayanti) के दिन भक्त शनि देव की पूजा करते हैं तथा उन्हें शनि पीड़ा से मुक्ति की प्रार्थना (Prayer) करते हैं। शनि जयंती सबसे सुनहरा अवसर है शनि संबंधी सरल और पवित्र टोटके (Tricks) आजमाने के लिए। यह 15 सरलतम टोटके शुभ और हानिरहित हैं …


 

यह भी पढ़ें :-  शनि जयंती विशेष : कुंडली में बैठे हैं शनि तो जरूर करें इस विधि से पूजा


 



  • पुराना जूता शनि जयंती के दिन चौराहे पर रखें।

  • शमशान घाट में लकड़ी का दान करें।

  • बहते पानी में नारियल विसर्जित करें।

  • शनि जयंती को सरसों का तेल हाथ और पैरों के नाखूनों पर लगाएं।

  • शनि जयंती के दिन बंदरों को काले चने, गुड़, केला खिलाएं।

  • शनि जयंती पर सरसों के तेल का छाया पात्र दान करें।

  • शनि जयंती से आरंभ कर चीटिंयों को 7 शनिवार काले तिल, आटा, शक्कर मिलाकर खिलाएं।

  • शनि जयंती की शाम पीपल के पेड़ के नीचे तिल या सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

  • शनि की ढैया से ग्रस्ति व्यक्ति को हनुमान चालीसा का सुबह-शाम जप करना चाहिए।

  • आर्थिक वृद्धि के लिए आप सदैव शनिवार के दिन गेंहू पिसवाएं और गेहूं में कुछ काले चने भी मिला दें।


 


यह भी पढ़ें :- सूर्य उदय से पहले छत पर डाल दें ये, घर का हर दुख होगा दूर



  • शनि जयंती को काले रंग की चिड़िया खरीदकर उसे दोनों हाथों से आसमान में उड़ा दें। आपकी दुख-तकलीफें दूर हो जाएंगी।

  • शनि जयंती को 10 बादाम लेकर हनुमान मंदिर में जाएं। बादाम वहां रख दें और 5 बादाम घर लाकर किसी लाल वस्त्र में बांधकर धन स्थान पर रख दें।

  • शनि जयंती को काले उड़द पीसकर उसके आटे की गोलियां बनाकर मछलियों को खिलाएं।

  • शनि जयंती को आक के पौधे पर 7 लोहे की कीलें चढ़ाएं। काले घोड़े की नाल या नाव की कील से बनी लोहे की अंगूठी मध्यमा उंगली में शनि जयंती को सूर्यस्त के समय पहनें।

  • शनि जयंती के दिन लोहे का त्रिशूल महाकाल शिव, महाकाल भैरव या महाकाली मंदिर में अर्पित करें। शनि दोष के कारण विवाह में विलंब हो रहा हो, तो 250 ग्राम काली राई, नए काले कपड़े में बांधकर पीपल के पेड़ की जड़ में रख आएं और शीघ्र विवाह की प्रार्थना करें।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...