सोमवार, 18 मई 2020

महाराष्ट्र में कोरोना की मार, 30 हजार पार

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या 30 हजार के पार


मुंबई। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या ने अब खतरनाक रूप ले लिया है। पिछले 24 घंटों में 3,970 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 90 हजार हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह 9:15 बजे के अपडेट के मुताबिक, देश में अब तक कोरोना के 90,927 केस आ चुके हैं। इनमें 53946 एक्टिव केस हैं। 24 घंटे में 4987 केस मिले हैं। कोरोना से अब तक देशभर में 2872 मरीजों की जान जा चुकी है। राहत की बात ये है कि 34108 मरीज ठीक होकर घर भी लौटे हैं।
वहीं महाराष्ट्र में कोविड-19 के 1,606 नए मामले सामने आए, जिसके साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 30 हजार के पार हो गई है। महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस से मुंबई में 41 मौतों सहित 67 लोगों ने जान गंवाई, जिससे राज्य में कुल मृतकों की संख्या 1,135 हो गई है। भारत सहित पूरी दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही है। हर दिन नए मरीज मिल रहे हैं। इनमें जान गंवाने वाले भी हैं और ठीक होने वाले भी। इस बीमारी पर दुनियाभर के वैज्ञानिक रिसर्च कर रहे हैं और इसे जितना समझें उतना कम है। ऐसे में भारत सहित दुनियाभर की रिसर्च और डेटा को समझने के लिए हमने ये सेक्शन तैयार किया है, जिसे आप कोविड-19 का डेटा सेंटर कह सकते हैं। दुनिया में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या के आधार पर भारत 11वें स्थान पर है। वहीं अमेरिका, रूस, ब्राजील, फ्रांस, इटली, स्पेन और पेरू के बाद भारत ऐसा देश है जहां सबसे ज्यादा संख्या में कोरोना वायरस संक्रमण के लिए लोगों का इलाज चल रहा है। लेकिन मुंबई की बात करें तो कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या कई देशों जैसे पोलैंड, यूक्रेन, इंडोनेशिया, रोमानिया, इजराइल, जापान, ऑस्ट्रिया, दक्षिण अफ्रीका, फिलीपीन, मिस्र, डेनमार्क और दक्षिण कोरिया से ज्यादा है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...