बुधवार, 6 मई 2020

लॉकडाउन के उल्लंघन में 57 लोग अरेस्ट

लॉकडाउन के उल्लंघन में 57 लोग गिरफ्तार


गाजियाबाद। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 57 लोगों को शनिवार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इन लोगों के खिलाफ अलग अलग कुल 10 मुकदमे दर्ज किए हैं। इसी क्रम में बेवजह सड़क पर दौड़ने वाले 191 वाहनों का पुलिस ने चालान किया है। जबकि 11 वाहन जब्त किए गए हैं। यह रिपोर्ट पुलिस के कमांड कार्यालय से जारी हुई है। पुलिस की रिपोर्ट में बताया गया है कि लॉकडाउन-2 में सख्ती बढ़ा दी गई है। बिना वजह सड़क पर निकलने वालों के खिलाफ लगातार मुकदमे और गिरफ्तारी की कार्रवाई हो रही है। शनिवार को पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 57 लोगों को गिरफ्तार किया।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...