शनिवार, 30 मई 2020

जवानों में हुई मुठभेड़, दो की मौत








जगदलपुर। नारायणपुर जिले के 9वीं बटालियन आमदई घाटी कैंप में जवानों के बीच विवाद पर एक जवान ने अपने तीन साथियों पर अपन सर्विस रायफल से गोली चला दी। जिसमें दो जवानों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल है। आरोपी जवान को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।









बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक पी. सुंदरराज ने बताया कि आमदई घाटी में 9वीं बटालियन का कैंप में कल देर रात जवानों के बीच विवाद के चलते छत्तीसगढ़ आर्म फोर्स के सहायक प्लाटून कमांडेट घनश्याम कुमेटी ने अपने तीन साथियों पर अपने सर्विस रायफल से गोलीबारी की जिसमें प्लाटून कमांडेंट विदेश्वर साहनी तथा हवलदार रामेश्वर साहू की घटना स्थल पर मौत हो गई। वहीं आरक्षक लच्छूराम प्रेमी गंभीर रूप से घायल हो गया।
सुंदरराज ने बताया कि आरोपी सहायक कमांडेट घनश्याम कुमेटी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घायल जवान लच्छूराम प्रेमी को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रवाना किया गया। विंदेश्वर साहनी जशपूर का निवासी है वहीं रामेश्वर साहू कांकेर जिले के चारामा का निवासी है। शव परिक्षण के बाद उनके शव को गृहग्राम रवाना किया जायेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 9 युवक-युवतियां अरेस्ट

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 9 युवक-युवतियां अरेस्ट  संदीप मिश्र  रामपुर। पटवाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए ...