सोमवार, 4 मई 2020

जर्मनी: शर्तों के साथ चर्च खोले जाएंगे

जर्मनी: शर्तों के साथ चर्च खोले जाएंगे


बर्लिन/ काबुल। जर्मनी में कई हफ्तों तक धार्मिक नेताओं और अधिकारियों के बीच चर्चा होने के बाद कुछ शर्तों के साथ चर्च खोले जाएंगे। लोग सीमित संख्या में इकट्ठा हो सकते हैं। पादरियों को मास्क पहनकर प्रार्थना करानी होगी। गाने पर प्रतिबंध रहेगा। धार्मिक स्थलों पर साफ-सफाई का ध्यान रखा जाएगा। लोगों को आपस में कम से कम दो मीटर की दूरी रखनी होगी। उधर, लॉकडाउन के खिलाफ जर्मनी के स्टटगार्ट और बर्लिन में सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन किया। बर्लिन में शनिवार को लॉकडाउन के खिलाफ प्रदर्शन कर रही एक महिला को हिरासत में लेती पुलिस।


अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में कोरोनावायरस को लेकर किए गए 500 रैंडम टेस्ट में एक तिहाई लोग सकारात्मक आए हैं। यहां 2704 मामले सामने आए हैं और 85 लोगों की मौत हो चुकी है। विशेषज्ञों का कहना है कि टेस्टिंग न होने से यहां बहुत से मरीजों का पता नहीं चला है।
सिंगापुर में रविवार को कोरोना संक्रमण के 657 नए मामले सामने आए। इनमें से 647 मामले विदेशी कामगारों के हैं। यहां संक्रमण के 18 हजार 205 मामले सामने आ चुके हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...