मंगलवार, 5 मई 2020

जम्मू एंड कश्मीर में 25 नए केस दर्ज

श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर में 25 नए मामले दर्ज। जम्मू और कश्मीर में 25 नए मामले दर्ज किए गए। आज जम्मू से 1 और कश्मीर से 24 मामले मिले हैं। केंद्र शासित प्रदेश में कुल मामले 726 हैं, जिनमें 415 सक्रिय मामले शामिल हैं: सूचना और जनसंपर्क विभाग, जम्मू और कश्मीर सरकार।


हरियाणा में 75 और लोग हुए संक्रमितः हरियाणा में 75 और लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यहां कुल मामलों की संख्या 517 हो गई है: राज्य स्वास्थ्य विभाग। पंजाब में आज कोरोना के 132 नए केसः पंजाब में आज कोरोना के 132 नए केस रिपोर्ट किए गए। इसी के साथ संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 1232 हो गई है। संक्रमण के कारण 23 लोगों की मौत हो गई है। फिलहाल, राज्य में तीन मरीज वेंटिलेटर पर हैं: राज्य स्वास्थ्य विभाग। हिमाचल प्रदेश में सिर्फ दो सक्रिय मामलेः हिमाचल प्रदेश में सक्रिय कोरोना मामलों की संख्या एक से बढ़कर दो हो गई है। आज मंडी जिले में एक व्यक्ति को कोरोना पॉजिटिव पाया गया। राज्य में अब तक कुल 40 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। एक की बीमारी के कारण मौत हो गई है: राज्य स्वास्थ्य विभाग


पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में 61 नए मामले, 11 की मौत। पश्चिम बंगाल में आज 61 मामले रिपोर्ट किए गए। इसी के साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या 1259 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 11 मौतें हुई हैं। इस बात की जानकारी राज्य के मुख्य सचिव राजीव सिन्हा। ओडिशा सरकार ने बसों को चलाने की अनुमति के आदेश को संशोधित किया। ओडिशा सरकार ने ग्रीन जोन में अंतर जिला और अंतर जिले में बसों को चलाने की अनुमति के आदेश को संशोधित किया है। बसों में यात्रियों की क्षमता के 50 प्रतिशत तक ही अनुमति होगी।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...