रविवार, 24 मई 2020

हत्या कर सातवें पति ने किया सुसाइड

बालाघाट। देश में जारी कोरोना वायरस के कहर के बीच मध्य प्रदेश के बालाघाट (Balaghat) से एक बड़ा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां स्थित स्थित ग्राम मरारीटोला में लोकराम चौधरी ने अपनी पत्नी नाबाई चौधरी की हत्या (Murder) कर स्वयं फांसी लगाकर आत्महत्या(Suicide) कर ली। मिली जानकारी के अनुसार दोनों के बीच झगड़ा शराब पीने के बाद हुआ। बताया जा रहा है कि दंपति की दस साल पहले शादी हुई थी। पत्नी की यह सातवीं और पति लोकराम की यह दूसरी शादी थी। पुलिस को घटना की जानकारी मृतक के बेटे ने दी है।


पति-पत्नी साथ बैठकर पीते थे शराब


रिपोर्ट्स के अनुसार नशे में दोनो के बीच कोई विवाद हुआ। जिसके बाद पति ने पत्नी की गला घोट हत्या कर खुद भी अपने ही गमछे से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। मृत दम्पत्ति बिरसा में अलग घर में निवास करता था। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। बेटे ने बताया कि उसके पिता की यह दूसरी शादी थी, जबकि मृतिका की यह सातवीं शादी थी। दोनों दस साल से साथ थे। बताया जाता है कि पति, पत्नी दोनो ही शराब पीते थे। प्रथमदृष्टया घटना का कारण पारिवारिक विवाद लग रहा है। दोनों के शव परीक्षण में शराब पीने की जानकारी मिली है। उन्होंने बताया कि मृतक का घर अंदर से बंद था।


पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है


मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह घर से बदबू आने के बाद पड़ोसियों ने इसकी सूचना बाकीकुड़ा निवासी पुत्र को दी। जिसके बाद जब पुत्र रामकिशोर चौधरी घर पहुंचा और दरवाजा खोलकर देखा तो उसकी सौतेली मां 55 वर्षीय नाबाई चौधरी का शव घर के पहले कमरे में पड़ा था। जिसकी मौत हो गई, जबकि घर के तीसरे कमरे में पिता लोकराम चौधरी का शव फांसी पर लटका था। उक्त घटना की गंभीरता को देखते हुए बालाघाट मुख्यालय से एफएसएल टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया। जिसके बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...