बुधवार, 6 मई 2020

हरियाणा में मरीजों की संख्या- 557

बुधवार को 4 मरीजों को अस्पताल से मिली छुट्टी, अब तक कुल 260 मरीज ठीक हुए


राज्य में 289 एक्टिव मरीज अभी भी अलग-अलग शहरों के अस्पतालों में भर्ती


राणा ओबरॉय


चंडीगढ़। हरियाणा में कुल मरीजों की संख्या 557 पहुंच गई है। बुधवार को 7 नए मरीज सामने आए हैं। गुड़गांव में 3, पानीपत में 2 और फरीदाबाद और झज्जर में एक-एक संक्रमित मिला। वहीं, बुधवार को गुड़गांव से चार मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। राज्य में अब तक कुल 260 मरीज ठीक हो चुके हैं। इस समय 289 एक्टिव मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं।
वहीं गुड़गांव में एक डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टर ईएसआई अस्पताल में कार्यरत है। वे मूल रूप से फरीदाबाद के रहने वाले हैं, ऐसे में उन्हें फरीदाबाद के मरीजों में जोड़ा जा रहा है। हालांकि वह संक्रमित गुड़गांव में हुए हैं और वह ड्यूटी करने के बाद पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाऊस में रह रहे थे। रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने पर उन्हें प्राइवेट अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवाया गया है। संक्रमित पाए गए डॉक्टर अभी तक 25 अन्य लोगों के संपर्क में आ चुके हैं।
पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आने से गुड़गांव में तीन और संक्रमित मिले
गुड़गांव में तीन संक्रमित मिलने के बाद कुल संक्रमित पेशेंट की संख्या बढ़कर 87 हो गई है। सिविल सर्जन डॉ. जेएस पूनिया ने बताया कि जिन तीन मरीजों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई, उनमें से एक मरीज सेक्टर-18, दूसरा सूरत नगर व तीसरा मरीज इस्लामपुर का रहने वाला है। तीनों कोरोना पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। जिले में बीते पांच दिनों में अब तक 30 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है।
पिता के बाद बेटा भी संक्रमित
गुड़गांव में संक्रमित मरीजों में एक मरीज गांव इस्लामपुर का रहने वाला है। इसके पिता पहले ही कोरोना संक्रमित हैं। दूसरा मरीज सेक्टर-18 की रहने वाली महिला है और तीसरा मरीज सूरत नगर की रहने वाली महिला है और सूरत नगर स्थित स्वास्थ्य विभाग के अर्बन हेल्थ सेंटर में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है।
हरियाणा में 557 पहुंचा आंकड़ा
हरियाणा में अब तक गुड़गांव में 87,  सोनीपत में 78, फरीदाबाद में 77, झज्जर में 65, नूंह में 59, अम्बाला में 37, पलवल में 36, पानीपत में 30, पंचकूला में 18, जींद में 10, करनाल में 9, यमुनानगर में 8, सिरसा में 6, फतेहाबाद में 5, हिसार, रोहतक में 4-4, भिवानी में 3. कुरुक्षेत्र और कैथल में 2-2, चरखी दादरी में एक पॉजिटिव मिला। इसके अलावा, मेदांता अस्पताल गुड़गांव में 14 इटली के नागरिकों को भी भर्ती करवाया गया था, जिन्हें हरियाणा ने अपनी सूची में जोड़ा है।
प्रदेश में अब कुल 260 मरीज ठीक हो गए हैं। नूंह में 53, गुड़गांव में 51, फरीदाबाद में 43, पलवल 32, पंचकूला में 17, अम्बाला में 11, करनाल और पानीपत में 5-5, सिरसा और सोनीपत में 4-4, यमुनानगर, भिवानी और हिसार में 3-3, कैथल, कुरुक्षेत्र, रोहतक में 2-2, चरखी दादरी, फतेहाबाद 1-1 मरीज ठीक होने पर घर भेजा गया। 14 मरीज इटली के भी ठीक हुए हैं। इनके समेत कुल आंकड़ा 241 हो जाता है।
प्रदेश में अब तक 133 जमाती संक्रमित मिले हैं। इनमें सबसे ज्यादा नूंह जिले से हैं। यहां कुल 42 जमाती संक्रमित पाए गए। इसके अलावा, पलवल 31, फरीदाबाद 23, गुड़गांव 15, अम्बाला 5, पंचकूला 7, यमुनागर 3, भिवानी 2, कैथल, जींद, चरखी दादरी, फतेहाबाद और सोनीपत में एक-एक मरीज संक्रमित मिला। यह सभी मरकज से लौटे थे। जिन्हें अलग-अलग मस्जिदों और गांवों से पकड़ा गया था।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...