रविवार, 31 मई 2020

हल्के आंधी-तूफान, बरसात की संभावना

नई दिल्ली। रविवार का दिन उत्तर भारत के लोगों के लिए सुहावना रहने वाला है। लोगों को हफ्तेभर बाद वीकेंड में भीषण गर्मी से राहत मिली है। शनिवार रात को दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। आज रविवार को एसी-कूलर चलाने की जरूरत नहीं महसूस होगी क्योंकि आज पूरे दिन मौसम ठंडा रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सुबह-सुबह आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है। हवा की रफ्तार 30-50 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी से राहत रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, देश में इस साल सामान्य बारिश होने की संभावना है। विभाग ने कहा कि पश्चिम-मध्य अरब सागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। इसके अगले 48 घंटे के दौरान दबाव के क्षेत्र में बदलने की संभावना है। मौसम की इस स्थिति के तहत, 28 से 31 मई के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। साथ में केरल और लक्षद्वीप में भी भारी बारिश हो सकती है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...