मंगलवार, 12 मई 2020

हाथरस में 4 बच्चों सहित 10 संक्रमित

हाथरस में एक ही परिवार में चार बच्चों सहित दस पॉजिटिव


हाथरस। हाथरस में कोरोना वायरस के संक्रमण का संकट गहरा गया है। लगातार इनकी संख्या में इजाफा हो रहा है। यहां एक परिवार के दस लोग संक्रमण की चपेट में हैं। इनमें बच्चे भी हैं। इस परिवार के बुजुर्ग नोएडा से इलाज कराकर वापस लौटे थे, जिसके बाद उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। इसके बाद इस परिवार के 27 लोगों को क्वारंटाइन किया था। अब 10 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें चार बच्चे भी हैं। हाथरस में पॉजिटिव लोगों की संख्या नौ से बढ़कर 19 हो गई है, जिसमें चार लोग तबलीगी जमात से जुड़े लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बृजेश राठौर ने बताया कि पीडि़त नोएडा से अपनी कीमोथेरेपी करा कर आए थे। घर के सभी मेंबर को क्वारंटाइन किया गया था। परिवार के दस लोग पॉजिटिव हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  1. अंक-179, (वर्ष-11) पंजीकरण:- UPHIN/2014/57254 2. बुधवार, अप्रैल 17, 2024 3. शक-1945, पौष, शुक्ल-पक्ष, तिथि-नवमी,...