सोमवार, 25 मई 2020

ईद पर निरीक्षण कर लिया गया जायजा

आकांशु उपाध्याय

 

गाजियाबाद। ईद पर्व पर शांति सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर डीएम व एसएसपी द्वारा उत्पन्न जनपद के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर लिया जा रहा है जायजा।

 

COVID-19 कोरोना के दृष्टिगत लाॅकडाउन के सफल क्रियान्वयन व ईद पर्व के दृष्टिगत जनपद में शांति सुरक्षा व्यवस्था हेतु श्रीमान जिलाधिकारी महोदय व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री कलानिधि नैथानी द्वारा आज दिनांक 25/05/20 को जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों का भ्रमण कर लाॅकडाउन व शान्ति-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया गया। 

एसएसपी द्वारा सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी व पुलिसकर्मियों को जनपद में ईद पर्व को शांतिप्रिय रुप से संपन्न कराने,  शांति व्यवस्था बनाए रखने  तथा  विभिन्न, संवेदनशील क्षेत्रों में  निरंतर फ्लैग मार्च / पैदल मार्च करने,  किसी भी दशा में  अनावश्यक रूप से पैदल चलने वाले व्यक्तियों तथा पैदल रिक्शा/ साइकिल पर चलने वाले व्यक्तियों  की आवाजाही पर रोक लगाने  तथा *लाॅकडाउन उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही* करने हेतु निर्देशित किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...