शुक्रवार, 1 मई 2020

देश के 319 जिले ग्रीन जोन में शामिल

नई दिल्ली। देश के 319 जिले ग्रीन जोन में शामिल134 रेड और 284 ऑरेंज जोन घोषित कोरोना संकट के कारण लगाए गए लॉकडाउन का दूसरा चरण खत्म होने वाला है। इससे पहले स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ग्रीन जोन का नियम बदल दिया गया है। अब जिन जिलों में पिछले 21 दिनों से कोई नया केस नहीं आएगा, उन्हें ग्रीन जोन में शामिल किया जाएगा। पहले 28 दिनों में नया केस नहीं आने पर ग्रीन जोन का दर्जा मिलता था।


स्वास्थ्य मंत्रालय के नए वर्गीकरण के अनुसार, एक जिले को ग्रीन जोन के रूप में माना जाएगा, अगर पिछले 21 दिनों में (पहले के 28 दिनों के बजाय) कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। मंत्रालय ने देश के 319 जिलों को ग्रीन जोन घोषित किया है। वहीं, 134 जिले रेड जोन और 284 जिले ऑरेंज जोन घोषित किए गए हैं। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु और अहमदाबाद सहित सभी मेट्रो शहर को रेड जोन घोषित किया गया है. इसके अलावा महाराष्ट्र में 14 जिले, दिल्ली के सभी 11 जिले, तमिलनाडु के 12 जिले, यूपी में 19 जिले, पश्चिम बंगाल में 10 जिले, गुजरात-एमपी में 9 जिले और राजस्थान में 8 जिलों को रेड जोन घोषित किया गया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...