शुक्रवार, 22 मई 2020

अन्य राज्यों में नही होगा रोडवेज का संचालन

चंडीगढ़! हरियाणा रोडवेज की बसों का संचालन प्रदेश से दूसरे राज्यों में नहीं होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री और गृहमंत्री की तरफ से आदेश जारी किये गए हैं। इसे लेकर गृहमंत्री अनिल विज और मुख्यमंत्री मनोहर लाल की बातचीत हुई। जिसके बाद यह फैसला लिया गया है।


गृह मंत्री अनिल विज ने सीएम को बताया कि फिलहाल दूसरे प्रदेशों में बस चलाने से नुकसान अधिक होगा और फायदा कम। क्योंकि बाहर से बड़ी संख्या में आने वाले यात्रियों की जांच करना आसान नहीं होगा। यात्रियों की संख्या अधिक होने से दिक्कत बढ़ सकती है। इससे प्रदेश में कोरोना के केसों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ सकता है। इसलिए बसों को फिलहाल दूसरे प्रदेशों में न भेजा जाए।


गृह मंत्री के सुझाव को सीएम मनोहर लाल ने मान लिया है। गृह मंत्री ने बताया कि इस संदर्भ में सीएम ने परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा से भी बात की है और सरकार ने दूसरे प्रदेशों में बसें भेजने का निर्णय फिलहाल टाल दिया है।


मंगलवार को परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने हिमाचल, जम्मू कश्मीर, पंजाब, दिल्ली, चंडीगढ़, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड आदि को पत्र लिखकर बसें चलाने के लिए एनओसी मांगी थी, ताकि रोडवेज की बसें इन प्रदेशों में भी चलाई जा सके। अब नए निर्णय के बाद बसें दूसरे प्रदेशों में नहीं जा सकेंगी।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...