रविवार, 24 मई 2020

4 सदस्यों को अदंर बंद कर, लगाई आग

अश्वनी उपाध्याय

गाजियाबाद। कभी-कभी मनुष्य मानसिक दबाव और अन्य  यातनाओं को सहन नहीं कर पाता है। जिसके चलते वह किसी भी हद तक जा सकता है। ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है। थाना लोनी क्षेत्र अंतर्गत चिरोड़ी निवासी सलीम जो ठेली पर लोनी में ही फल बेचता है। फल विक्रेता सलीम के द्वारा सुबह अपनी पुत्रियां सहिरा (28), ताहिरा (25) व सहिरा की दो पुत्री आलिया (8) व अक्शा (5) को कमरे में सोते वक्त आप के हवाले कर दिया। जानकारीी के अनुसार फल विक्रेता सलीम के द्वारा घर में रखे कपड़ो को एकत्रित कर, उन कपड़ो में आग लगा दी। बाहर से कुंडी लगा कर स्वयं 112 पर कॉल की। मौके पर पुलिस ने पहुँच कर घायलों को गुरु तेग बहादुर अस्पताल दिल्ली भिजवा दिया है। आरोपी सलीम पुलिस हिरासत में है। सलीम को अपनी लड़कियों पर शक है कि ये मेरी बदनामी करा रही थी और ससुराल भी अलीगढ़ नही जा रही थी। मानसिक दबाव और सामाजिक बुराई के कारण यह जघन्य अपराध किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...