शनिवार, 25 अप्रैल 2020

स्पेनः 24 घंटे में 367 लोगों की मौत

मेड्रिड। कोरोना वायरस महामारी का सबसे ज्यादा असर यूरोपीय देशों में देखा जा रहा है। इनमें से भी स्पेन काफी प्रभावित है। स्पेन में पिछले 24 घंटे में 367 लोगों की मौत हुई। 21 मार्च के बाद यह पहला मौका है जब मृतकों की संख्या इतनी कम रही। एक दिन पहले 440 लोगों की मौत हुई थी। इसी के साथ देश में अब कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या करीब 22 हजार 500 हो गई है। अमेरिका और इटली के बाद स्पेन में ही कोरोना से सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। संक्रमण के 6700 नए मामले सामने आने के बाद देश में करीब 2 लाख 20 हजार लोग महामारी की चपेट में आ चुके हैं।


देश में मृतकों की संख्या कुछ कम होने के साथ सरकार ने प्रतिबंधों से छूट देने की गाइडलाइन तैयार करनी शुरू कर दी है। लॉकडाउन से सबसे पहले उन इलाकों को छूट दी जाएगी जहां एक लाख लोगों में रोजाना दो से ज्यादा लोग संक्रमित नहीं हुए। इसी के साथ सरकार ने सर्जिकल मास्क और सेनेटाइजर की कीमतों को नियंत्रित करना शुरू कर दिया है। इधर पाकिस्तान ने संक्रमितों की संख्या 11155 पर पहुंचने के बाद लॉकडाउन को 9 मई तक के लिए बढ़ा दिया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...