मंगलवार, 7 अप्रैल 2020

संकट के खिलाफ लोनी के जिम्मेदार

संकट के खिलाफ लोनी के जिम्मेदार
अकाशुं उपाध्याय/इकबाल अंसारी/आदिल 
गाजियाबाद। लॉक डाउन के चलते एक बड़े तबके के सामने भूख एक बड़ी समस्या बनकर उभर रही है। 'सरकार की बात और कुत्ते की लात' एक समान होती है। जिस पर विचार करना समय बर्बाद करने के अलावा कुछ भी नहीं है। जनता की सेवा में तत्पर लोगों की वास्तविकता को इंगित करते हुए प्रदेश के सर्वाधिक आबादी वाले क्षेत्र के प्रत्यक्ष सर्वेक्षण आपके सामने हैं। हालांकि प्रयास और परिणाम में एक बड़े अनुपात की खाई अभी भी बाकी है।
1. गाजियाबाद सांसद जनरल वीके सिंह नदारद है। ऐसे नहीं जैसे 'गधे के सिर से सींग' चुनाव के समय फिर घुटनों पर आप लोगों के सामने होंगे। लोनी क्षेत्र में स्थित जनप्रतिनिधि, संस्थाएं, सामाजिक संगठन भुखमरी की समस्या से जूझ रहे हैं। जिसमें कुछ संस्थाएं अभूतपूर्व योगदान प्रदान कर रही है। कुछ दिखावटी और बनावटी लोग भी पीछे चलने की रीश तो कर रहे हैं। लेकिन रफ्तार में पिछड़ गए हैं। कुछ लोग सरकार के रिश्तेदार हैं जो सोशल मीडिया पर फोटो सेशन का काम करते रहते हैं।
आइए देखते हैं कौन-कौन लोग इस समस्या के समय में किस प्रकार से योगदान कर रहे हैं।
2. पूर्व विधायक मदन भैया क्षेत्र में नहीं है। जनता से राजनीतिक संबंध है, भूख का नहीं है। उनके द्वारा नियुक्त प्रतिअधिकारी राशिद नामक व्यक्ति के द्वारा प्रेम नगर कॉलोनी में भोजन वितरण एवं राहत कार्य किया जा रहा है।
3. पूर्व विधायक जाकिर अली के द्वारा प्रतिदिन 2,000 से अधिक लोगों को पक्का भोजन पैक करके वितरित किया जा रहा है। जिसका आज सातवां दिन है और यह अभी निरंतर जारी रहेगा। 4.वर्तमान विधायक नंदकिशोर गुर्जर की रसोई बंथला नहर स्थित लेखा फार्म हाउस में संचालित है। निरीक्षण के दौरान विधायक जी से संपर्क का प्रयास किया गया। लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। रसोई की देखरेख करता के द्वारा जानकारी दी गई। प्रतिदिन 5000 लोगों को पक्का भोजन पैक करके उनके निवास स्थान पर पहुंचाया जा रहा है। हालांकि निरीक्षण में केवल एक गैस की भट्टी मौजूद थी और कितना खाना पक सकता है? यह आप स्वयं आकलन कर सकते हैं। उनके पास वितरण का कोई लिखित विवरण भी उपलब्ध नहीं था कि किस को, किस प्रकार भोजन वितरित किया जाएगा?
5. पूर्व चेयरमैन विनोद बंसल से संपर्क नहीं हो पाया है। क्षेत्र में उनके द्वारा किसी प्रकार की सेवा अथवा राहत का कार्य होने की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। मनोज धामा/रंजीता धामा पूर्व चेयरमैन/वर्तमान चेयरमैन:- मनोज धामा एवं रंजीता धामा स्वयं की उपस्थिति में बैठकर बेहटा स्थित कार्यालय पर तीन भटि्यों पर लगभग 9000 लोगों के लिए पक्का भोजन तैयार करा रहे हैं। इसके अलावा दो अन्य स्थानों पर भी भोजन तैयार किया जाता है और नजदीकी क्षेत्रों में वितरण किया जाता है। जरूरतमंद लोगों की लिस्ट के अनुसार भोजन निर्मित किया जाता है। उसके पश्चात वितरण किया जा रहा है। उनके द्वारा स्थापित व्यवस्था बाकी सभी व्यवस्थाओं से ठीक है। साफ-सफाई और पैकिंग का भी विशेष ध्यान रखा गया है। इस प्रकार की व्यवस्था अन्य किसी के द्वारा लागू नहीं की गई है।
6.सचखंड नानक धाम में प्रकाश नामक व्यवस्थापक सदस्य के अनुसार संस्था को किसी प्रकार का अनुदान,सहायता किसी से प्राप्त नहीं हुई है। संस्था स्वयं 22000 लोगों का भोजन निर्मित कर रही है और निर्धारित केंद्रों तक वितरित भी कर रही है। हालांकि यह आधा सच है।
7. मानव कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र त्यागी के द्वारा 700 से 800 व्यक्तियों के लिए के भोजन वितरण किया जा रहा है। स्वयं की देखरेख में जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाया जा रहा है। यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा।
8. गुरु गोरखनाथ पीठ ट्रस्ट के संरक्षक चंद्रपाल भगत जी के द्वारा जरूरतमंदों को संयुक्त राशन के पैकेट और पक्के भोजन की व्यवस्था समय-समय पर की जा रही है।
9. जमीयत उलेमा हिंद के शहर सदर हाजी अब्दुल अजीज कुरैशी एवं पदाधिकारियों के द्वारा दो हजार से अधिक परिवारों को संयुक्त राशन के पैकेट वितरित किए जा चुके हैं।एक वक्त के भोजन की व्यवस्था निरंतर जारी है। 300 से अधिक लोगों को प्रतिदिन के भोजन की पूर्ति की जा रही है। यह निरंतर जारी रहेगा।
10. आवाम ए हिंद के द्वारा व्हाट्सएप के ग्रुपों पर कई बार फोटो तो देखे गए हैं। लेकिन वास्तविकता क्या है? इसका ठीक-ठीक अनुमान नहीं लगाया जा सकता है। संस्था के कार्य धारी नौशाद सैफी से संपर्क करने का प्रयास किया गया। लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।
11. हाजी सलमान प्रदेश मंत्री भाजपा के द्वारा 3000 जरूरतमंद लोगों को संयुक्त राशन के पैकेट वितरित किए गए हैं। उनका प्रयास निरंतर जारी है उन्होंने यह भी कहा है कि जरूरतमंदों के लिए मैं यथासंभव तत्पर हूं।
12. तरुण जैन चैरिटेबल हॉस्पिटल के अध्यक्ष हरीश जैन के द्वारा निरंतर 10 दिनों से 800 लोगों को पक्के भोजन की सेवा प्रदान की जा रही है। क्षेत्र में कार्यरत प्रशासनिक अमले को भोजन देने में संस्था सफल प्रयास कर रही है। ज्यादातर भोजन का वितरण उपजिला अधिकारी खालिद अंजुम खान के निर्देश में वितरित किया जाता है। हालांकि सरकारी अनुदान या लाभ का कोई संबंध नहीं है। यह सेवा भी निरंतर जारी रहेगी।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की पंकज कपूर  नैनीताल/हल्द्वानी। उच्च न्यायालय उत्तराखंड द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में नैनीताल ...