बुधवार, 15 अप्रैल 2020

रूसः 28 लोगों की मौत, 3 हजार नये

मास्को। रूस में कोरोना वायरस (COVID-19) के एक दिन में रिकॉर्ड 3,000 से ज्यादा मामलों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही यहां मरीजों की संख्या 25,000 के करीब पहुंच गई है। देश के कोरोना वायरस रिस्पॉन्स सेंटर के अनुसार पिछले 24 घंटे में 3,388 मामलों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही यहां मरीजों की संख्या 24,490 हो गई है। इनमें से 198 लोगों की मौत हो गई। देश में पिछले 24 घंटे में 28 लोगों की मौत हो गई है। 


बता दें कि रूस में संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है। इससे पहले मंगलवार को यहां 2,774 नए मामलों की पुष्टि हुई थी और 22 लोग की मौत हो गई थी। इससे यहां मरीजों की संख्या 21,102 हो गई थी। इस दौरान मरने वालों की संख्या 170 थी। देश में मामलों की संख्या तेजी से बढ़ने के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि देश में कोरोना वायरस महामारी से निपटने में मदद करने के लिए सेना को तैनात किया जा सकता है। अगले कुछ सप्ताह कई मामलों में निर्णायकः पुतिन ने सोमवार को शीर्ष अधिकारियों के साथ एक वीडियो मीटिंग में कहा कि लगभग रोज हालात बदल रहे हैं। दुर्भाग्य से हालात ठीक नहीं हो रहे हैं। बीमार लोगों की संख्या बढ़ रही है। अगले कुछ सप्ताह कई मामलों में निर्णायक होंगे। उन्होंने यूरोपीय देशों की ओर इशारा करते हुए कहा कि इटली ने संकट से निपटने के लिए सेना का उपयोग किया है। हमें इस अनुभव का उपयोग करने की आवश्यकता है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...