शनिवार, 18 अप्रैल 2020

रूस में संक्रमितो की संख्या- 32000

मास्को। रूस में संक्रमितों की संख्या 32 हजार के आंकड़े को पार कर गई है। पिछले चौबीस घंटे में 4,070 लोग और संक्रमित हुए हैं। संक्रमितों में आधे मास्को और उसके आसपास के इलाकों के रहने वाले हैं। वहीं स्वास्थ्य अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि आने वाले दो से तीन हफ्तों में हालात बदतर हो सकते हैं। इस दौरान राजधानी मास्को में संक्रमितों की संख्या में अप्रत्याशित बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। कोरोना से अब तक रूस में 273 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले चौबीस घंटे में 41 लोगों की जान गई है।


दुनियाभर में 21.4 लाख चपेट मेंः समाचार एजेंसी रॉयटर के मुताबिक, दुनियाभर में 21.4 लाख से ज्‍यादा लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं जबकि 143,744 लोगों की मौत हो चुकी है। यूरोप के सबसे बड़े शहर मास्को में मार्च से लॉकडाउन है। एक महीने से ज्यादा समय से शहर की 1.20 करोड़ की आबादी ताले में बंद है, लेकिन अधिकारियों ने शिकायत की है कि लोग लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो मैसेज में डिप्टी मेयर अनास्तासिया राकोवा ने चेतावनी दी है कि आने वाले दो से तीन सप्ताह मुश्किल भरे होंगे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...