सोमवार, 20 अप्रैल 2020

प्रियंका को जान से मारने की मिली धमकी

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को यूपी में एक महिला ने जान से मारने की धमकी दी है। जिसके बाद पुलिस प्रशासन के होश उड़ गए। पुलिस ने आननफानन में मुकदमा दर्ज कर धमकी देने वाली की गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिये हैं।
पुलिस ने धमकी देने के मामले में एफआईआर दर्ज की है। दरअसल, प्रियंका गांधी ने यूपी सरकार को मजदूरों और कामगारों क़ो सरकार द्वारा मदद करने की अपील की थी और उनको घर सुरक्षित पहुंचाने की सलाह भी सरकार को दी। इससे गुस्साई एक महिला ने ट्विटर पर प्रियंका को जान से मारने की धमकी दे दी। इसके बाद एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने बस्ती कोतवाली में शिकायत दर्ज करवाई है।
ट्विटर पर आरती पांडेय नाम की महिला ने ट्विटर अकाउंट से प्रियंका को जान से मारने की धमकी दी है। यूपी कांग्रेस ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी के मुख्यमंत्री को कोरोना वायरस महामारी से संबंधित कई सलाह दी हैं। जिनसे ये महिला खासी खफा है। इसके बाद बस्ती की आरती पांडेय नाम की महिला ने अपने ट्विटर हैंडल @आरती पांडेय यूपी51 से कमेंट करते हुए कांग्रेस महासचिव को गोली मार देने की धमकी दे डाली।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...