शनिवार, 4 अप्रैल 2020

प्रिंस चार्ल्स ने मंत्री के दावे को नकारा

प्रिंस चार्ल्स ने केंद्रीय मंत्री के दावे को झूठा बताया, कहा - आयुर्वेद से नहीं हुआ ठीक


नई दिल्ली। केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री श्रीपद नाइक ने हाल ही में दावा किया था कि ब्रिटिश राजघराने के प्रिंस चार्ल्स आयुर्वेद की मदद से कोरोनावायरस से उबरने में सफल हुए। हालांकि, प्रिंस चार्ल्स की प्रवक्ता ने उनके इस दावे को नकारते हुए कहा है कि चार्ल्स ने सिर्फ ब्रिटिश नेशनल हेल्थ सर्विस (एनएचएस) की चिकित्सीय सलाह मानी और कुछ नहीं।


प्रिंस चार्ल्स की प्रवक्ता एला लिंच ने द इंडियन एक्सप्रेस को भेजे मेले में कहा कि प्रिंस चार्ल्स के आयुर्वेद से ठीक होने की जानकारी गलत है। दरअसल, नाइक ने गुरुवार को गोवा में प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कहा था कि प्रिंस चार्ल्स का ठीक होना सिर्फ हमारी हजारों सालों पुरानी पद्धति की वैधता दर्शाती है। नाइक ने कहा था कि वे यह विश्वास से कह सकते हैं, क्योंकि बेंगलुरु में आयुर्वेद का रिसॉर्ट चलाने वाले एक डॉक्टर ने उनसे बात की है।


नाइक ने कॉन्फ्रेंस में कहा था- "मुझे बेंगलुरु में सौक्य आयुर्वेद रिसॉर्ट चलाने वाले डॉक्टर आइजैक मथई का फोन आया था। उन्होंने मुझे बताया कि उनके द्वारा आयुर्वेद और होम्योपैथी के जरिए किया गया प्रिंस चार्ल्स का इलाज सफल रहा। यह सिर्फ एक उदाहरण है कि हमारा सिस्टम कैसे काम करता है।"


गोवा के ही रहने वाले नाइक ने इस मौके पर सरकार की तरफ से कोरोनावायरस को रोकने के लिए उठाए गए कदमों की तरफ भी की थी। उन्होंने कहा था कि भारत वायरस का फैलाव नियंत्रित करने में सफल रहने वाला पला देश है।


गौरतलब है कि गुरुवार को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी प्रिंस चार्ल्स से फोन पर बात की थी। पीएम ने प्रिंस को खुद ही संक्रमण से उबरने पर बधाई देते हुए उन्हें बेहतर स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दी थीं। विदेश मंत्रालय ने इसके बाद बयान जारी कर कहा था कि प्रधानमंत्री ने प्रिंस को उनकी आयुर्वेद में रुचि के लिए शुक्रिया कहा। मोदी ने प्रिंस को योगा वीडियो के जरिए इम्युनिटी बढ़ाने की भी जानकारी दी थी। प्रिंस ने भी स्वास्थ्य और प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले इन तरीकों की तारीफ की थी। उन्होंने एनएचएस में सेवा दे रहे भारतीय मूल के लोगों की भी तारीफ की थी।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...