शुक्रवार, 10 अप्रैल 2020

नेपाली मस्जिद-मदरसों में भी छापेमारी

बिहार। नेपाल में  बैठ कर भारत में कोरोना संक्रमण को तेजी फैलान की साजिश का पर्दाफाश हो गया है। एसएसबी के लेटर से यह खुलासा हुआ है कि  नेपाल में बैठा दहशतगर्द बिहार में कोरोना संक्रमण को फैलाने की घिनौनी साजिश रच रहा है। एसएसबी ने बेतिया के डीएम और एसपी को चिट्ठी लिखकर जानकारी दी है। एसएसबी के पत्र के बाद बिहार सरकार ने भी अपने स्तर से गृह मंत्रालय को इसकी जानकारी दी है। बिहार सरकार ने गृह मंत्रालय को जानकारी दी है कि नेपाल के रास्ते से कोरोना संक्रमित जमात वालों को भारत में भेजने की साजिश चल रही है। एसएसबी के पत्र के बाद बिहार सरकार ने सीमा पर अलर्ट जारी किया है।इसके बाद नेपाल में भी हरकत शुरू हो गई है और वहां की पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है।


नेपाल पुलिस ने शुरू की छापेमारीः जानकारी के अनुसार नेपाल पुलिस ने भी अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।नेपाल पुलिस ने कई संदिग्ध मस्जिद और मदरसों में छापेमारी की है।जानकारी के अनुसार नेपाल पुलिस ने रोहतक के एक मस्जिद में ठिकाना लिए 8 पाकिस्तानियों को डिटेन किया है।वहीं विराटनगर में भी कई पाकिस्तानी संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में रखा है।इसके अलावे नेपाल की पुलिस कई अन्य मस्जिदों और मदरसों की तलाशी में जुटी है।बताया जाता है कि  कई पाकिस्तानी नेपाल में शरण लिए हैं।


एसएसबी के पत्र से हुआ है खुलासाः एसएसबी की चिट्ठी में जालिम मुखिया के नाम का उल्लेख किया गया है। जिस शख्स के नाम का उल्लेख किया गया है उस पर भारत विरोधी काम करने का आरोप है। सीमा सुरक्षा बल ने 3 अप्रैल 2020 को पत्र लिखकर बेतिया डीएम को पूरी साजिश की जानकारी दी थी। एसएसबी के पत्र के बाद 7 अप्रैल को बेतिया डीएम ने एसपी समेत अन्य अधिकारियों को कोरोना संदिग्ध के नेपाल से भारत आने की गतिविधि के बारे में जानकारी दी थी।


नेपाल में बैठा है जालिम मुखियाः उस पत्र में जालिम मुखिया के नाम का उल्लेख किया गया है। बताया जाता है कि वह नेपाल के परसा जिला के सेरवा थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव का रहने वाला है। वह भारत में कोरोणा महामारी फैलाने की योजना बना रहा है। जालिम मुखिया नेपाल-भारत से हथियार के अवैध सप्लाई और FICN तस्करी में भी शामिल है।


नेपाल कंम्यूनिस्ट पार्टी से जुड़ा है जालिम मुखियाः नेपाल का जालिम मुखिया के नाम का उल्लेख एसएसबी ने अपने पत्र में किया है।यही जालिम मुखिया भारत विरोधी गतिविधि में शामिल रहा है।भारत में हथियार सप्लाई से लेकर जाली नोट के कारोबार में इसकी भूमिका बताई जाती है।जानकारी के अनुसार जालिम मुखिया नेपाल कंम्यूनिस्ट पार्टी का सक्रिय सदस्य बताया जाता है।यह पहले माओवादी का भी मेंबर था।नेुपाल में पिछली बार हुए चुनाव में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। जालिम मुखिया का घर परसा जिले के जगन्नाथपुर है जो कि बेतिया के सिकटा सीमा से लगी हुई है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...