शुक्रवार, 3 अप्रैल 2020

मजदूरों के खाते में भेजेंगे 5 हजार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया राहत का ऐलान
लोगों के बैंक खातों में सीधे किया जाएगा फंड ट्रांसफर
पब्लिक सर्विस वाहन चलाने वालों को मिलेंगे 5 हजार रुपये


नई दिल्ली। कोरोना वायरस के संकट में लॉकडाउन के दौरान कामधंधा छोड़कर घर बैठे पब्लिक सर्विस वाहन चलाने वालों के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान किया है। रिक्शा, ऑटो रिक्शा और बैटरी रिक्शा, आरटीवी, फटफट सेवा चलाने वालों के साथ ही दिहाड़ी मजदूरी करने वालों को दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार पांच हजार रूपये देगी। लॉकडान का सबसे ज्यादा नुकसान दिहाड़ी मजदूर, ऑटो, ई-रिक्शा चलाने वालों को ही हो रहा है।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कुछ दिनों से ऑटो, रिक्शा, आरटीवी वालों के मैसेज और फोन आए कि उनकी रोजी-रोटी बंद हो गई है। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि आप सब मेरे भाई जैसे हैं। मैं किसी भी व्यक्ति को भुखमरी में नहीं रहने दे सकता। सभी पब्लिक सर्विस वाहन चलाने वालों के खाते में 5 हजार रुपये सीधे डाले जाएंगे।
बता दें कि गुरूवार तक दिल्ली में कोरोना के 219 केस आए थे। इनमें 51 केस विदेश से आए हुए लोगों के हैं। 108 केस मरकज के हैं, इनमें भी 29 केस मरकज में विदेश से आने वालों के हैं। दिल्ली में अब तक 4 लोगों की मौत हुई है, इनमें मरकज से संबंधित 2 लो शामिल हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि मरकज से लाए गए 2046 लोगों में से 1810 लोगों को क्वारनटीन किया गया है। मरकज के 536 लोगों को शहर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सभी 2046 व्यक्तियों के टेस्ट किए जा रहे हैं।
भारत में 2 हजार 69 तक पहुंचा आंकड़ा, 53 की मौत
भारत में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। भारत में अब तक 53 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना से संक्रमित लोगों का आंकड़ा 2 हजार 69 पार गया है। खास बात है कि कोरोना के 156 लोग भारत में ठीक हो चुके है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार की शाम को ये आंकड़े जारी किए गए हैं। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए देश में 21 दिनों का लॉकडाउन जारी है जो कि 14 अप्रैल तक चलेगा।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...