मंगलवार, 14 अप्रैल 2020

महाराष्ट्र में वायरस ने मचाया कोहराम

मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस कोहराम मचा दिया है। यहां संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। ऐसे ही समय में महाराष्ट्र सरकार में आवास मंत्री जितेंद्र अव्हाड़ के स्टाफ के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद से हड़कंप मच गया है। वहीं आवास मंत्री को क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र सरकार में आवास मंत्री जितेंद्र अव्हाड़ के 14 निजी स्टाफ कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। इन 14 स्टाफ में 5 पुलिस और उसके अलावा 9 निजी स्टाफ है। जो कोराना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं दूसरी तरफ घर के नौकर और पार्टी के कार्यकर्ता भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं।


फिलहाल कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद आवास मंत्री जितेंद्र अव्हाड़ खुद भी घर में क्वारंटाइन हो गए हैं। जानकारी के लिए बतादें कि जितेंद्र अव्हाड़ एनसीपी नेता है। बीते सोमवार को जानकारी मिली थी कि वे एक ऐसे व्यक्ति के संपर्क में थे। जो कोरोना पॉजिटिव निकला है। इसके बाद उन्होंने अपने आपको क्वारंटाइन में जाने की घोषणा कर दी थी। बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमित लोगों की संख्या दिनों दिन बढ़ रही है। भारत के अन्य राज्यों की तुलना में महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा कोरोनावायरस के मरीज पाए जा रहे हैं। महाराष्ट्र के 5 जिले ऐसे हैं जो सबसे ज्यादा प्रभावित हैं और जो शहरी इलाकों में शामिल हैं। बीते सोमवार को 352 नए केस सामने आए हैं। जिसके बाद राज्य में मरीजों की संख्या 2334 हो गई।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...