बुधवार, 1 अप्रैल 2020

महाराष्ट्र में संक्रमितो का आंकड़ा 300

मुंबई। देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है। देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। कोरोना वायरस से देश में हाहकार मचा हुआ है। इस बीमारी को फैलने से रोकने के लिए पूरे देश में 21 दिनों का लॉकडाउन है।


आज लॉक डाउन का आठवां दिन है। देश में कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 300 के पार पहुंच गया है।महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस के 18 नए मामले दर्ज किए गए हैं,जिससे कुल आंकड़ा 320 पहुंच गया है। मिली जानकारी के अनुसार खतरनाक कोविड-19 महामारी से अब तक राज्य में 12 लोगों की मौत भी हो चुकी है। स्वास्थ्य अधिकारी ने बुधवार को कहा महाराष्ट्र में मंगलवार रात तक कोविड-19 के 302 मामले थे। आज यानि बुधवार को 18 और लोग इससे संक्रमित पाए गए। राज्य में अब इसके कुल 320 मामले हैं। उन्होंने बताया कि 18 नए मामलों में से 16 मुम्बई और दो पुणे से है। महाराष्ट्र के बाद सबसे अधिक मामले केरल में सामने आए हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

नवरात्रि का आठवां दिन मां 'महागौरी' को समर्पित

नवरात्रि का आठवां दिन मां 'महागौरी' को समर्पित  सरस्वती उपाध्याय  नवरात्रि का आठवां दिन, यानी कि महा अष्टमी बहुत महत्वपूर्ण मानी जात...