शनिवार, 11 अप्रैल 2020

झारखंडः 3 बढ़े, कुल 17 पॉजिटिव

कोरोना वायरसः झारखंड में कोरोना के 3 और मरीज मिले, अब तक 17 पॉजिटिव; कोडरमा में पहला मामला


रांची। झारखंड में कोरोना के तीन और मरीज मिले हैं। शनिवार को रांची के हिंदपीढ़ी, हजारीबाग तथा कोडरमा में कोरोना वायरस का एक-एक मरीज मिला है। राज्‍य के स्वास्थ्य सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी ने इसकी पुष्टि की है। इस तरह से राज्‍य में अब तक कोरोना वायरस के कुल 17 मरीज हो गए हैं। इसमें एक की मौत हो गई है। 17 मरीजों में से 13 तब्‍लीगी जमात के हैं। पहली बार कोडरमा में कोरोना वायरस का मरीज मिला है। इससे पूर्व रांची के हिंदपीढ़ी, बोकारो, और हजारीबाग में भी कोरोना के मरीज मिले थे।


कोडरमा जिले में कोरोना कोविड 19 का पहला पॉजिटिव मामला सामने आया है। संक्रमित व्यक्ति कोडरमा जिला के मरकच्‍चो प्रखंड से सटे गिरिडीह जिला अंतर्गत राजधनवार का रहनेवाला है। ट्रैवल हिस्ट्री के अनुसार वह मुंबई से लौटा था। इसके बाद गत 3 अप्रैल को उसने अपने नजदीकी मरकच्चो स्वास्थ्य केंद्र मरकच्चो में जाकर स्क्रीनिंग कराई थी।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...