शनिवार, 25 अप्रैल 2020

घर में मिले पांच शव, फैली सनसनी

2 बच्चों, दो महिलाओं और एक पुरुष शामिल



एटा। पूरे देश में लागू लॉकडाउन के चलते हर कोई अपने घर में बंद है और सड़कों पर बहुत कम गतिविधियां देखी जा रही हैं। उत्तर प्रदेश के एटा में लॉकडाउन के दौरान आज शनिवार को एक घर में एक ही परिवार के 5 सदस्यों के शवमिले हैं। घटना सामने आने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घर में मिले पाँच लोगोंं के शवों में दो बच्चे और दो महिलाओं के शव शामिल हैं। बताया जा रहा है कि 2 बच्चों, दो महिलाओं और एक पुरुष का शव बंद मकान में मिला है।


सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गेट तोड़ कर शव निकाला है। वहीं फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम मौके पर मौजूद है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक हत्या की आशंका की तरफ जांच की जा रही है। घटना थाना कोतवाली नगर के श्रंगार नगर कालोनी की है। जहां रिटायर्ड स्वास्थ्य कर्मी के घर में 2 मासूम बच्चों सहित 5 लोगों के शव घर में मिले है। एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। मृतकों में 78 वर्षीय राजेश्वर प्रसाद पचौरी स्वास्थ्य विभाग से रिटायर्ड व उनकी पुत्र वधु 35 वर्षीय दिव्या पचौरी व मृतक दिव्या की बहन 24 वर्षीय बुलबुल व 10 वर्षीय आयुष बेटा व दूसरा बेटा 1 साल का है। पुलिस ने सभी पांच शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है। मौत के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...