शुक्रवार, 3 अप्रैल 2020

गाजियाबाद जिलाधिकारी के नाम पत्र

गाजियाबाद  जिलाधिकारी के नाम पत्र
अकाशुं उपाध्याय 
गाजियाबाद। विश्व स्तर पर नावेल कोरोनावायरस कोविड-19 का कहर, मौत के तांडव के रूप में परिवर्तित हो चुका है। भारत में संक्रमण वृद्धि और मौतों में बढ़ोतरी निरंतर जारी है। लॉक डाउन लागू होने के 9 दिन पश्चात भी जनपद में जरूरतमंदों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बल्कि लचर शासन व्यवस्था और दूरगामी दृष्टि के अभाव में यह अनीति बढ़ती जा रही है। सुभे के मुख्यमंत्री के द्वारा निशुल्क राशन सामग्री वितरण एवं सीधे अकाउंट में धन भेजने की घोषणा की गई। लेकिन सब बकवास है। संकट की पीड़ा कारक विपरीत परिस्थिति में जनता से बेतुका मजाक किया जा रहा है। जरूरतमंद और भूखे-प्यासे गरीब, बूढ़े-बच्चों की चित्कारी का आनंद लिया जा रहा है। किसी स्त्री, पुरुष अथवा नपुसलिंग के द्वारा राज्य शासन व्यवस्था संचालन से कोई फर्क नहीं पड़ता। लेकिन 'नाथ जी' के शासन में उत्पन्न इस पीड़ा में निस्वार्थ सेवा और कल्याणकारी तप के प्रताप का प्रभाव नहीं दिख रहा है। कल आपका यश होगा,या नही। यह अनभिज्ञ है। लेकिन आज आप कातर दृष्टि के पात्र बन गए हैं। शासन व्यवस्था में व्यस्त किसी से किसी प्रकार की अपेक्षा करना मूर्खता ही है।
परंतु जिला अधिकारी कुटिलता और निष्ठुरता का पक्ष नहीं लेंगे। जनपद में बड़े-बड़े व्यापारी, राजनेता और धन संपन्न लोग निवास करते हैं। वहीं उनकी चाकरी करने वाले भी रहते हैं। विधवा, वृद्धा, निराश्रित और लाचार जरूरतमंद भी रहते हैं। आपकी व्यवस्था आज 9 दिन के लॉक डाउन में हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। जनपद की कुल आबादी का एक बड़ा हिस्सा खदान के अभाव से जूझ रहा है। जिस पर आप का भी ध्यान नहीं है। यह पत्र केवल इस आश्रय से प्रेषित है कि निष्ठावान व्यक्ति विभिन्न परिस्थितियों में सदैव नीति संगत बना रहता है। जरूरतमंद जनता को उसके हाल पर छोड़ देना, किसी भी नीति का समर्थन नहीं करता है। उनकी जरूरत विषय का विकार बन चुकी है। उसका आकलन और अवलोकन किया जा सकता है। हालांकि उन्हें भी आपके होने का कोई आभास नहीं है। क्योंकि अभी तक आपके द्वारा ऐसा कुछ भी नहीं किया गया, जिसका आभास हो।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...