गुरुवार, 23 अप्रैल 2020

एशिया का सबसे अमीर आदमी 'मुकेश'

नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी फिर से एशिया के सबसे अमीर आदमी बन गए है। फेसबुक और रिलायंस जियो के बीच हुई करीब 44 हजार करोड़ की डील के बाद अंबानी एशिया के सबसे रईस शख्स बन गए हैं। दुनियाभर के अरबपतियों की लिस्ट में अब  मुकेश अंबानी 16वें स्थान पर हैं, जबकि इंडेक्स में जैक मा 20वें स्थान पर हैं। अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस अभी भी 14300 करोड़ डॉलर के साथ पहले नंबर पर हैं। बता दें कि फेसबुक के साथ 43,574 करोड़ रुपए की डील से मुकेश अंबानी एशिया के सबसे बड़े अमीर हो गए हैं। इस डील के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी की दौलत में बड़ा इजाफा हुआ है। उन्होंने जैकमा को इस मामले में पीछे कर दिया है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक अंबानी की नेटवर्थ में एक दिन में 469 करोड़ डॉलर या करीब 34 हजार करोड़ का इजाफा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार मुकेश अंबानी के पास कुल 4920 करोड़ डॉलर यानी 3.71 लाख करोड़ की दौलत थी, वहीं एक दिन में उनकी दौलत में 469 करोड़ डॉलर यानी करीब 22975 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ।
Ad
वहीं, जैक मा के पास इस दौरान कुल 4600 करोड़ डॉलर यानी करीब 3.47 लाख करोड़ की दौलत थी। इस साल कोरोना वायरस के कारण मुकेश अंबानी की दौलत अबतक 937 करोड़ डॉलर यानी करीब 70744 करोड़ रुपए घट गई है। पिछले दिनों रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में कोरोना संकट के चलते जमकर गिरावट आई थी और शेयर 900 रुपए के नीचे चला गया। वहीं जैक मा की बात करें तो उनकी दौलत में इस साल सिर्फ 4455 करोड़ रुपए कह कमी आई है। बता दें कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक ने बुधवार सुबह रिलायंस जियो में बड़ा निवेश का ऐलान किया कि कंपनी जियो में 5.7 बिलियन डॉलर (43,574 करोड़ रुपये) का निवेश करेगी। इस तरह फेसबुक रिलायंस जियो की 9.99 फीसदी हिस्सेदारी खरीद ली है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...