गुरुवार, 16 अप्रैल 2020

एमपी सरकार देगी मजदूरों को ₹1000

भोपाल। आपदा के बीच मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने एक अहम फैसला किया है। सरकार अन्य राज्यों में फंसे मध्यप्रदेश के मजदूरों के खाते में पैसा जमा कराएगी। शुरुआती तौर पर एक-एक हजार रुपए खाते में डाले जाएंगे। उसके बाद भी अगर जरूरत हुई तो खाते में और राशि भेजी जाएगी। सरकार ने एक और फैसला किया है। इसके अलावा राशन कार्ड धारकों को अब दो महीने का राशन फ्री में दिया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि उन्होंने अन्य प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों से लॉकडाउन के कारण उनके प्रदेश में रुके मध्यप्रदेश के मजदूरों के रुकने और राशन की व्यवस्था करने के लिए कहा है। प्रदेश के सांसदों और विधायकों से कहा गया है कि उनके क्षेत्र के ऐसे प्रभावित मजदूरों की सूची भेजें। जैसे-जैसे सूची आती जायेगी, नाम आते जाएंगे मजदूरों के खातों में राशि जमा की जाएगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ हुई बैठक में तय किया है कि प्रदेश में फसल कटाई के बाद मजदूरों के पास काम खत्म हो चुका है।लिहाजा कलेक्टर्स को ऐसे मजदूरों के रुकने और राशन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए जाएं। मजदूरों की व्यवस्था के लिए उन्होंने जनप्रतिनिधियों से भी चर्चा की है। इसके अलावा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राशन कार्ड धारकों को इस माह से दो माह के लिए प्रति व्यक्ति 5 किलो राशन नि:शुल्क देने की व्यवस्था की जाए। इसमें एक किलो दाल और गेहूंं-चावल दिया जाएगा। इसके अलावा जिनके पास राशन कार्ड नहीं है, उनके राशन की व्यवस्था की जा रही है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...