शनिवार, 18 अप्रैल 2020

चीन ने इथोपिया भेजें चिकित्सा विशेषज्ञ

आदीश अबाबा। स्थानीय समयानुसार चीन द्वारा भेजा गया चिकित्सा विशेषज्ञ दल इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे में पहुंचा। इस दल में कुल 12 चिकित्सा विशेषज्ञ हैं। जो चीन सरकार द्वारा अफ़्रीका में भेजा गया पहला चिकित्सा विशेषज्ञ दल है। वे इथियोपिया में 15 दिनों तक काम करेंगे। साथ ही चार्टर विमान में इथियोपिया को सहायता देने के लिये रक्षात्मक उपकरण भी शामिल हुए हैं।


बुर्किना फासो सरकार के निमंत्रण पर चीनी विशेषज्ञ दल 16 अप्रैल को बुर्किना फासो की राजधानी औगाडौगौ पहुंचा। दल में कुल 12 सदस्य शामिल हैं। उन्होंने स्थानीय लोगों को महामारी की रोकथाम से जुड़े चिकित्सा सामान भी दिये हैं।  बुर्किना फासो में कोविड-19 के कुल 546 पुष्ट मामले और 32 मृत मामले दर्ज किये गए हैं। वर्तमान में 257 रोगियों का उपचार चल रहा है। रवांडा के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 16 अप्रैल को जारी विज्ञप्ति के अनुसार इस देश में उसी दिन कोविड-19 के और दो नये मामलों की पुष्टि की गयी। रोगियों की कुल संख्या 138 तक पहुंच गयी। 60 रोगी उपचार के बाद स्वस्थ हो गये हैं। अब मौजूदा मामलों की संख्या 78 है। चीनी विशेषज्ञों ने इंटरनेट कांफरेंस के माध्यम से रवांडा के चिकित्सकों के साथ अस्पताल के प्रबंध, आपात प्रतिक्रिया, और चिकित्सकों के प्रशिक्षण आदि अनुभव साझा किया। स्थानीय समयानुसार चीन सरकार द्वारा नाइजीरिया को भेजे गये दूसरे खेप वाला चिकित्सा सामान नाइजीरिया की राजधानी अबुजा पहुंचा। उस सामान में चिकित्सा रक्षात्मक कपड़ा, केएन95 मास्क, सामान्य चिकित्सा मास्क आदि आवश्यक चीजें शामिल हुई हैं। राजधानी ब्राजाविल में चीन सरकार ने कांगो(ब्राजाविल) सरकार को महामारी की रोकथाम से जुड़ी सामग्री दान की। कांगो(ब्राजाविल) की स्वास्थ्य मंत्री जैक्वेलिन लिदिया मिकोलो ने इस रस्म में भाग लिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कांगो(ब्राजाविल) में महामारी तेजी से फैल रही है। महामारी की रोकथाम से जुड़े सामान का अभाव है। चीन द्वारा तेजी से दिया गया सामान बहुत आवश्यक है। चीनी सामान का मापदंड बहुत ऊंचा है, और गुणवत्ता भी बहुत अच्छी है। जो महामारी की रोकथाम में सकारात्मक भूमिका अदा करेगा।


चंद्रिमा


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...