मंगलवार, 21 अप्रैल 2020

बिहार में 16 नए मरीज, आंकड़ा-113

बिहार में 16 नए कोरोना पॉजिटिवा मरीजों की पहचान होने से लोगो में दहशत


 राकेश सिंह


बिहार। 16 नए कोरोना पॉजिटिवा मरीजों की पहचान हुई। इसके साथ ही बिहार में कोरोना पीड़ितों का आंकड़ा बढ़कर 113 पर पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसकी पुष्टि की गई है। सभी 16 कोरोना संक्रमित मरीज नालंदा के बिहारशरीफ में मिले। इनमेंसे 6 महिला और 10 पुरुष कोरोना पॉजिटिव पाए गए।


इसके साथ ही नालंदा में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़ कर 28 हुई। संजय कुमार की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक ये सभी मरीज नालंदा जिले के रहने वाले हैं। जिसमें 17, 21, 23, 26, 45 और 50 साल की 6 महिलाएं शामिल हैं। इसके आलावा 14, 16, 18, 18, 19, 22 और 50 साल के मरीज शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 60 साल के 3 और मरीज इसी जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं।इससे पहले बीते 24 घंटे में 4 कोरोना के पेशेंट सामने आए थे। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि नालंदा से जिस महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है वह महिला दुबई से लौटे कोरोना मरीज के संपर्क में आने से संक्रमित हुई है।


इससे पहले रविवार की देर रात 3 कोरोना मरीजों की पहचान की गई। ये मरीज मुंगेर जिले के जमालपुर के रहने वाले हैं। जिनकी उम्र 30 साल, 36 साल और 52 साल है। ये सभी मरीज कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। श्री कुमार ने बताया कि नालंदा का यह एक पॉजिटिव मरीज अब तक 10 लोगों को संक्रमित कर चुका है। जिसमें नालंदा के बिहारशरीफ का एक डाक्टर भी शामिल है। इसी मरीज के कारण पटना में भी एक पॉजिटिव मरीज सामने आया है, जो इसका ससुर बताया जा रहा है। पटना सिटी में सुल्तानगंज थाना इलाके के मेवा लाल साव लेन में यह मरीज सामने आया था।


बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक सूबे में 42 पॉजिटिव लोग अब तक कोरोना जैसी जानलेवा बीमारी को हराकर नए जीवन को हासिल किया है। सूबे में अभी फिलहाल 52 केस एक्टिव हैं। बिहार में अब तक 11339 कोरोना के संदिग्ध मरीजों की जांच की गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 2 लोगों की मौत अब तक कोरोना के कारण बिहार में हुई है। एक व्यक्ति की मौत इसी तीन दिन के अंदर ही हुआ है। राज्य में 302 क्वारंटाइन केंद्र बनाये गए हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...