बुधवार, 15 अप्रैल 2020

भारत: 377 की मौत, 11439 संक्रमित

नई दिल्ली। तमाम कोशिशों के बावजूद कोरोना वायरस के प्रसार पर बहुत हद तक रोक नहीं लग पा रही है। खासकर महाराष्ट्र में तेजी से संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। सोमवार की तुलना में मंगलवार को नए मामलों की रिकॉर्डतोड़ बढोत्तरी हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक सोमवार शाम से मंगलवार शाम तक 1,463 नए मामले सामने और 29 लोगों की जान गई। इनको मिलाकर अब तक 377 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 11439 संक्रमित हुए हैं। 1,190 व्यक्ति अभी तक उपचार के बाद भी पूरी तरह से स्वस्थ भी हुए हैं।


महाराष्ट्र में इस महामारी से अब तक 375 लोगों की जान जा चुकी है। मंगलवार को और 25 लोगों की मौत हुई है। इसमें महाराष्ट्र में 18, गुजरात, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में दो-दो और उत्तर प्रदेश में एक मौत शामिल है। महाराष्ट्र में 15 में से 11 मौतें अकेले मुंबई में हुई है। मुंबई में मृतकों की संख्या भी 111 हो गई है। जबकि अगर महाराष्ट्र की बात करें तो अब तक 178 लोगों की जान जा चुकी है।


महाराष्ट्र में 350 नए संक्रमित केस भी मिले हैं और कुल मामले 2,684 हो गए हैं। इसमें सात नए केस अकेले नागपुर में मिले हैं। नागपुर में पिछले कुछ दिनों से लगातार नए मामले बढ़ते जा रहे हैं। अब तक जिले में 42 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। राज्य में अभी तक 259 लोग ठीक भी हुए हैं।


तेलंगाना में आए 61 नए मामलेःआंध्र प्रदेश में 34 नए मामले सामने आए हैं और संक्रमितों की संख्या 473 हो गई है। जबकि, उसके पड़ोसी राज्य तेलंगाना में 61 नए मामले सामने आए हैं और संक्रमितों की संख्या 592 हो गई है। कर्नाटक में और 13 मामले सामने आए हैं और कुल संख्या 260 हो गई है। जबकि, केरल में आठ नए केस के साथ संक्रमित 386 हो गए हैं। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक इनमें से 211 संक्रमित अभी तक पूरी तरह से ठीक भी हो चुके हैं। तमिलनाडु में 38 नए केस मिले हैं और संक्रमित 1211 हो गए हैं।


झारखंड में तीन नए केसःगुजरात में भी तेजी से संक्रमण अपना पांव पसार रहा है। यहां रोजना नए मामलों में वृद्धि हो रही है। मंगलवार को भी 78 संक्रमित पाए गए और कुल संख्या 650 हो गई। झारखंड में तीन नए केस मिले हैं और 33 संक्रमित हो गए हैं।


उत्तर प्रदेश में 12 नए मामलों के साथ आंकड़ा 651 पर पहुंच गया है। जम्मू-कश्मीर में और आठ मामले मिले हैं और संक्रमित 278 हो गए हैं। कई दिनों के बाद लद्दाख में भी दो नए केस सामने आए हैं और संक्रमितों की संख्या 19 हो गई है।


राजस्थान में 72 नए केसः राजस्थान में भी नए मामलों के मामले कम नहीं हो रहे। मंगलवार को 72 नए केस सामने आए और संक्रमितों की संख्या 969 हो गई। मध्य प्रदेश में 86 मामले मिले हैं। राज्य में अब तक कुल 739 संक्रमित केस मिल चुके हैं। वहीं दो नए मामलों के साथ छत्तीसगढ़ में 33 संक्रमित हो गए हैं।


एक दिन में सबसे ज्यादा नए मामलों वाले पांच राज्य


राज्य          नए मामले        कुल मामले


महाराष्ट्र      350                 2,684


मध्य प्रदेश   86                   739


गुजरात       78                    650


राजस्थान    72                    969


आंध्र प्रदेश   34                    473


देश में कुल संक्रमित


राज्य                     संक्रमित


महाराष्ट्र –              2,684


दिल्ली –                1,510


तमिलनाडु –           1,211


राजस्थान –            969


मध्य प्रदेश –           739


उत्तर प्रदेश –          651


गुजरात –               650


तेलंगाना –             592


आंध्र प्रदेश –           473


केरल –                  386


जम्मू-कश्मीर –       278


कर्नाटक –              260


हरियाणा –             184


पंजाब –                184


बंगाल –                137


बिहार –                 66


ओडिशा –               55


उत्तराखंड –            35


हिमाचल प्रदेश –      33


छत्तीसगढ़ –           33


असम –                  30


चंडीगढ़ –                21


झारखंड –               24


लद्दाख –                19


अंडमान-निकोबार – 11


पुडुचेरी –                 8


गोवा –                   7


मणिपुर –               2


त्रिपुरा –                  2


मिजोरम –             1


नगालैंड –              1


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

अवैध तमंचा कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

अवैध तमंचा कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार  संदीपन घाट पुलिस ने अवैध तमंचा कारतूस के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार कौशाम्बी। संदीपनघाट पुलिस...