शुक्रवार, 24 अप्रैल 2020

बरसात बढ़ाएगी किसानों की मुश्किल

राणा ओबरॉय


चंडीगढ़। प्रदेश के कई जिलों में 26 से 28 तारीख तक बारिश के आसार बताए जा रहे हैं। इससे पहले हिसार व पानीपत समेत कई जिलों में गुरुवार सुबह बूंदाबांदी भी हुई। साथ ही दिनभर बादल छाए रहे। इससे दिन का पारा कई जिलों में 30 डिग्री से नीचे आ गया। हिसार में यह 29 डिग्री रहा जो सामान्य से 10 डिग्री कम है। रोहतक में यह 28.8 डिग्री रहा। हरियाणा के रोहतक व हिसार, हिमाचल प्रदेश के कुल्लू व चंबा से भी ठंडे इलाके रहे हैं। कुल्लू व चंबा में दिन का पारा जहां 29.2 रहा, वहीं रोहतक व हिसार में यह 28.8 डिग्री दर्ज किया गया।


मौसम विभाग चंडीगढ़ के अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र पाल के अनुसार 26 अप्रैल से फिर पश्चिमी विक्षोभ का असर दिख सकता है। इससे 26 से 28 अप्रैल तक कई जिलों में बारिश हो सकती है। यही नहीं कई जगह 29 अप्रैल को भी हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही तेज हवा चल सकती हैं कुछ स्थानों पर ओले भी पढ़ सकते हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...