शनिवार, 18 अप्रैल 2020

अफ्रीकी देशों में संक्रमण 19334 के पार

जोहानिसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस महामारी के कारण 1,000 लोगों की मौत हो चुकी है। आधिकारिक आंकड़ों के आधार पर एएफपी की गणना के अनुसार, अफ्रीका में कोरोना वायरस से अल्जीरिया देश में सर्वाधिक 364 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद मिस्र में 205, मोरक्को में 135 और दक्षिण अफ्रीका में 50 लोग इस संक्रमण से मारे गए हैं।


आंकड़ों के अनुसार, चीन में पिछले साल दिसंबर में यह संक्रमण फैलने के बाद से अफ्रीकी देशों में संक्रमण के कुल 19,334 मामले सामने आए हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार अन्य क्षेत्रों की तुलना में अफ्रीका इस संक्रमण से कम प्रभावित हुआ है, लेकिन कई देशों में सीमित जांच के कारण अफ्रीकी अधिकारियों को सटीक तस्वीर नहीं मिल पा रही है। दुनिया भर में इस वायरस से 1,50,000 लोगों की मौत हो चुकी है और 22 लाख से अधिक लोग इससे संक्रमित हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...