शनिवार, 11 अप्रैल 2020

अंतिम संस्कार भी नहीं हुआ नसीब

मुंबई में फंसा लखनऊ का युवक लॉकडाउन के चलते नहीं पहुंच पाया घर
लखनऊ। देश में कोरोना का कहर जारी है। पूरे भारत में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन लागू है। जिसकी वजह से लोग बाहर फंसे हुए है और अपने घर नहीं पहुंच पा रहे है। यूपी की राजधानी लखनऊ का युवक भी मुंबई में लॉकडाउन के चलते फंसा हुआ है। जिसके कारण वह अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सका। दरअसल, वह कमाने के लिए मुंबई गया था और वहीं फंस गया। इधर उनके पिता की मौत हो गई। वह अपने पिता को न कंधा दे पाया और न ही अंतिम यात्रा में शामिल हो सका। मुंबई कमाने गया युवक लॉकडाउन की वजह पिता की मौत पर घर नहीं आ पाया। उसने वीडियो कॉल पर पिता के अंतिम दर्शन कर विदाई दी। लखनऊ के ग्राम सभा जिंदौर निवासी जमाल (65) का बड़ा बेटा नेहाल मुंबई में एक कारखाने में काम करता है। करीब 6 माह पूर्व वह मुंबई गया था तब से वापस नहीं लौटा। पिता की बीमारी की खबर पाकर घर आने की तैयारी कर ही रहा था। तब तक लॉकडाउन की घोषणा हो गई और वह मुंबई में ही फंस गया। पिता की ज्यादा हालत खराब हुई तो वह बेटे को काफी याद करने लगे। बेटे के इंतजार में पिता कई दिनों से बेचैन थे। बेटे की राह देखते देखते ही गुरुवार को पिता की सांसें थम गई। घर में जमाल की पत्नी और उनके दो छोटे बेटे सवाब और साहब हैं। नेहाल अपने पिता के अंतिम दर्शन भी नहीं कर सका।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...