मंगलवार, 21 अप्रैल 2020

आगरा में दूध-सब्जीवाला मिले संक्रमित

आगरा। कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। सब्जी विक्रेता और दवा की दुकान के कर्मचारी के बाद अब एत्माद्दौला क्षेत्र के सुशील नगर निवासी दूधिया कोरोना संक्रमित मिला है। वो घर के आसपास के अलावा मंटोला में दूध बेचता था। उसके पूरे परिवार को शेल्टर होम में क्वारंटीन किया गया है। वो दो दिन से सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (एसएन मेडिकल कॉलेज) में भर्ती है। उसके संपर्क में आए लोगों को तलाशा जा रहा है। उधर, श्री पारस हॉस्पिटल का एक और कंपाउंडर पॅाजिटिव मिला है।


27 वर्षीय दूधिया की तबीयत बिगड़ने पर वो खुद एसएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए गया था। वहां सैंपल लिया गया और उसे भर्ती कर लिया गया। रविवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
घर के आसपास का इलाका सील
इस पर एत्माद्दौला थाना पुलिस ने उसके घर के आसपास का इलाका सील कर दिया। पुलिस तैनात कर दी गई है। उसने घर पर ही भैंस पाल रखीं हैं। यहां से आसपास के लोग दूध ले जाते हैं। वो मंटोला में दूध सप्लाई करने जाता था।उसके परिवार के सदस्यों को हाथरस रोड स्थित शेल्टर होम में क्वारंटीन किया गया है। घर पर ताला लगा है। एत्माद्दौला थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि उसके घर के आसपास बैरियर और चेतावनी बोर्ड लगा दिए गए हैं। उधर, श्री पारस हॉस्पिटल का एक और कंपाउंडर पॉजिटिव मिला है। वो ट्रांस यमुना कॉलोनी का रहने वाला है। उसके परिवार के सदस्य क्वारंटीन सेंटर भेज दिए गए हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...