मंगलवार, 28 अप्रैल 2020

937 लोगों की मौत, 29,975 संक्रमित

937 लोगों की मौत, 29 975 संक्रमित 


अकाशुं उपाध्याय


नई दिल्ली विश्व में कोरोना वायरस कोविड-19 का कहर लगातार जारी है। अधिकृत आंकड़ों के अनुसार विश्व में अभी तक कुल 2,12,996 मौतें हो चुकी है। विश्व में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 30,89,948 पहुंच गई है। जिन में इजाफा निरंतर जारी है। वहीं भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में अब तक कुल 937 लोगों की जान जा चुकी है। जबकि 29, 975 से अधिक लोग संक्रमित हैं।


वही, राहत की बात यह है कि 7000 से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं। देश में वायरस का दुष्प्रभाव सबसे अधिक महाराष्ट्र में पड़ रहा है। महाराष्ट्र में 8590 से अधिक संक्रमित हो चुके है। अकेले मुंबई में 3756 से अधिक संक्रमित है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में सीआरपीएफ के 40 जवान संक्रमित हो गए हैं। जिसके चलते दिल्ली में एक नए हॉट स्पॉट बनाने के साथ हॉट स्पॉट की संख्या 100 हो गई हैं। गुजरात में 181 लोगों की मौत से हड़कंप मचा है। संक्रमितो में इजाफा होकर 3734 मामले प्रकाश में आए हैं। स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार 80 जिले में सात दिन से कोई मामला नहीं आया है। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की पंकज कपूर  नैनीताल/हल्द्वानी। उच्च न्यायालय उत्तराखंड द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में नैनीताल ...