गुरुवार, 23 अप्रैल 2020

55 देशो में सेनिटाइजर-वेंटिलेटर किल्लत

रैंड। कोरोनावायरस के कारण दुनियाभर में सेनिटाइजर, मास्क और मेडिकल उपकरणों की कमी सामने आई है। इनमें अफ्रीकी देशों के हालात सबसे ज्यादा खराब हैं, यहां सेनिटाइजर से लेकर वेंटिलेटर तक की किल्लत है। अफ्रीका महाद्वीप के कुल 55 देशों में से 10 देश ऐसे हैं, जहां वेंटिलेटर की सुविधा ही नहीं है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक41 अफ्रीकी देशों में करोड़ों की जनसंख्या के बीच केवल दो हजार वेंटिलेटर ही काम कर रहे हैं।


हालात यह हैं किएक करोड़ से ज्यादा आबादी वाले दक्षिण सूडान में पांच उपराष्ट्रपति हैं। लेकिनवेंटिलेटर यहां महज चार ही हैं। करीब 50 लाख की जनसंख्या वाले सेंट्रल अफ्रीकन रिप्बलिक में तीन और लाइबेरिया में केवल 6 वेंटिलेटर काम कर रहे हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक अफ्रीकी देशों मेंमास्क, साबुन, ऑक्सीजन जैसे मूल सुविधाओं की भी खासी कमी है। महाद्वीप में तेजी से फैल रही है महामारीः बाकी दुनिया की तरह अफ्रीका में भी टेस्टिंग का स्तर बेहद खराब है। कई देशों में अब महामारी तेजी से फैल रही है। शुक्रवार की रिपोर्ट के मुताबिकगिनी में हर छठवें दिन संक्रमण के मामले दोगुने हो रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका में 2600 मामले सामने आ चुके हैं। कोरोना की चपेट में आए शुरुआती देशों में से एक पश्चिम अफ्रीकाके बुर्किनाफासो में दो करोड़ की अबादी पर महज 11 वेंटिलेटर हैं। तस्वीर बुर्किनो फासो की है। यहां विधानसभा गॉड चर्च में जाने से पहले सेनिटाइजर का इस्तेमाल करते लोग।
हाथ धोने तक की सुविधाओं का अकाल
2015 में आई संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के मुताबिककेवल 15 सब सहारा अफ्रीकियों के पास साफ पानी और साबुन की सप्लाई थी। वहीं, 2017 में लाइबेरिया में 97 प्रतिशत घरों में साफ पानी और साबुन नहीं था। सेंटर फॉर ग्लोबल डेवलपमेंट में ग्लोबल हेल्थ पॉलिसीके डायरेक्टर कलीप्सो चल्किदोउ के मुताबिक यहां लोगों को सामान्य चीजों की जरूरत है। अफ्रीका सेंटर्स फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के लिए हेल्थ डिप्लोमेसी और क्म्युनिकेशन के प्रमुख बेंजामिन जुदालबाय के अनुसार, सारे अफ्रीकन देश यह जानना ही नहीं चाहते कि उनके पास कितने वेंटिलेटर हैं। कुछ के लिए यह जानकारी उनकी स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की आलोचनाओं के साथ-साथ राजनीतिक परेशानियां भी बढ़ा सकती हैं। अफ्रीका सीडीसी हर देश में वेंटिलेटर्स और आईसीयू की जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहा है। लेकिन इस काम आसान नहीं है और बेहद खर्चीला है। वेंटिलेटर्स लाने की कोशिश कर रही सरकारःरिया के वित्त मंत्री ने 1 अप्रैल को ट्वीटरपर एलन मस्क से मदद मांगी। उन्होंने ट्वीट किया कि हमें मदद की जरूरत है और 100 वेंटिलेटर्स देने की अपील की। हालांकि बाद में यह ट्वीट डिलीट कर दिया गया। चीनी उद्योगपति जैक मा ने अफ्रीकामहाद्वीप के देशों को500 वेंटिलेटर्स डोनेट करने की घोषणा की है। सूचना मंत्री इयूजीन नाग्बे के मुताबिक लाइबेरिया ने 20 वेंटिलेटर्स का ऑर्डर दिया है। लेकिन दुनियाभर में मांग ज्यादा होने के कारण परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा किदूसरे ताकतवर राष्ट्रों से बराबरी करना भी कठिन है। एक बार कॉन्ट्रेक्ट में आने के बाद वेंडर पलट जाता है और तय कीमतें बढ़ा देता है। हम हमारे पड़ोसियों और बड़े देशों के साथ मिलकर लड़ रहे हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  1. अंक-182, (वर्ष-11) पंजीकरण:- UPHIN/2014/57254 2. शनिवार, अप्रैल 20, 2024 3. शक-1945, पौष, शुक्ल-पक्ष, तिथि-द्वाद...