बुधवार, 11 मार्च 2020

वृंदावन में कलाकारों ने छठा बिखेरी

मुंबई। भगवान कृष्ण के पावन जन्मस्थान मथुरा-वुन्दावन की होली की बात ही निराली है | होली के अवसर पर पारम्परिक लोकगीत और नृत्य देखते बनता है | कांदिवली पश्चिम, ईरानीवाडी के विजयपार्क में ब्रज भूमि की पधारी आदर्श रासलीला मंडल के कलकारों ने जलवा बिखेर दिया | कलाकरों ने होली के गीतों के साथ नाचें | खूब ढ़ोल, चंग, डफली और हारमोनियम बजे | मौजूद लोगों ने भी ताल से ताल मिलाने का प्रयास किया | राधा-कृष्ण बनें कलाकारों ने सबका मन मोह लिया | बासुरी की राग बिखेर सबको विह्वल बना दिया | एक से बढकर एक नृत्य प्रस्तुत किए | ब्रज होली के गानों की बोल का आनंद निराला रहा | मंडली के संचालक पंडित रामशरन शर्मा ने बताया कि फागुन मास शुरू होते ही उनकी मण्डली मुंबई में होली के पूर्व नियोजित कार्यक्रमों के लिए आ जाती है | हर बार कई जगहों से नए कार्यक्रम का अफार आ जाता है जिसके चलते हर साल कार्यक्रम की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है | उपस्थित लोगों ने खूब फूल की रंग-बिरंग पंखुड़ियों को उड़ाकर होली खेले | उक्त कार्यक्रम का आयोजन कांदिवली के योगाग्रुप के सहयोग से हुआ |


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...